महतारी वंदन योजना: 23 फरवरी को अंतिम सूची का होगा प्रकाशन
23 से 25 दावा आपत्ति करने के दिया गया समय

धमतरी – महतारी वंदन योजना के तहत 12 हजार रुपये सालाना वित्तीय मदद पाने जाने वाली पात्र महिलाओं की सूची 23 फरवरी को जारी किया जाएगा। वही 23 से 25 फरवरी को चयनित स्थान में समय 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक दावा आपत्ति भी किया जा सकेगा।
पात्र महिलाओं की सूची शहर के प्रमुख 10 स्थानो के आयोजित शिविर स्थल हटकेश्वर नागदेव मंदिर चौक में हाटकेश्वर शीतल पारा सुभाषनगर लाल बगीचा, कोस्टापारा नंदी चौक में कोस्टापारा सालहेवारपारा, महत घासीदास जालमपुर ब्राह्मण पारा, एकलव्य खेल परिसर में रामपुर विंध्यवासिनी महिमा सागर दानी टोला, सत्संग भवन गोकुलपुर में गोकुलपुर महात्मा गांधी सदर दक्षिण बांसपारा , इंडोर स्टेडियम में पोस्ट ऑफिस मराठा पर अंबेडकर नयापारा रामसागरपारा,डाकबंगला वार्ड नंदी चौक में डाक बंगला सोरिद जोधपुर विवेकानंद वार्ड,बाल मंदिर रिसाइ पारा पश्चिम में ईसाईपरा पूर्व देसाई पर पश्चिम टिकरापारा वार्ड,अर्जुनी थाना के आगे सामुदायिक भवन में बठेना औद्योगिक सरदार वल्लभभाई पटेल,पुराना मंडी सुंदरगंज वार्ड में नवागांव श्यामा प्रसाद मुखर्जी सुंदरगंज मकेश्वर वार्ड वही नगर निगम कार्यालय पार्किंग स्थल में आमापारा मोटर स्टैंड बनियापारा सदर उत्तर वार्ड की महिलाओं की सूची का चस्पा किया जाएगा।
आयुक्त विनय कुमार ने बताया कि 23 से 25 फरवरी की अवधि में अनंतिम सूची पर दवा आपत्ति करने आमंत्रित किया गया है वही दावा आपत्ति का निराकरण 26 फरवरी से 29 तक किया जाएगा जिसका अंतिम सूची 1 मार्च को प्रकाशित किया जाएगा,2 मार्च को स्वीकृति जारी कर 8 मार्च को राशि अंतरण किया जाएगा।



