माधव सिंह ठाकुर बने ध्रुव गोंड़ समाज के नये मुखिया
महिला प्रभाग में ईश्वरी नेताम व युवा प्रभाग वेदप्रकाश ध्रुव बने अध्यक्ष

धमतरी (प्रखर ) तहसील ध्रुव गोंड़ समाज भवन धमतरी में ध्रुव गोंड़ समाज जिला-धमतरी की जिला कार्यकारिणी का मनोयन रूढ़ीजन्य पंरपरा के तहत किया गया। ध्रुव गोंड़ समाज के चुनाव में जिलेभरी से आदिवासी समाज के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। मां अंगारमोती ट्रस्ट के अध्यक्ष जीवराखन मरई तथा ध्रुव गोंड़ समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवचरण नेताम व धमतरी तहसील अध्यक्ष जयपाल ठाकुर,नगरी तहसील के अध्यक्ष छेदप्रकाश कौशिल व कुरूद अध्यक्ष ललित ठाकुर की उपस्थिति मेें ध्रुव गोंड़ समाज का चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। चुनाव के पहले पूर्व जिलाध्यक्ष शिवचरण नेताम ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को बताया। इसके पश्चात् जिलाध्यक्ष के नाम मांगे गए। जिलाध्यक्ष के चार दावेदारों में से तीन दावेदारों ने अपना नाम वापस लेते हुए मगरलोड तहसील अध्यक्ष रहे माधवसिंह ठाकुर के नाम पर सहमति दी। वही महासचिव के लिए सर्व सम्मति से उदय नेताम और ढालू राम ध्रुव को मनोनीत किया गया। संरक्षक के लिए जीवराखन मरई तथा शिवचरण नेताम को मनोनयन किया गया।
इसी तरह जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी धमतरी तहसील से शिवप्रसाद कोर्राम,नगरी से अरविन्द नेताम और कुरूद से श्यामसुंदर धु्रव को दी गई। कोषाध्यक्ष धमतरी के शिव नेताम तथा संयुक्त सचिव के लिए नगरी से माखन ध्रुव,कुरूद से रविराज ध्रुव व धमतरी से कोमल नेताम तथा मगरलोड से हरिशचंद्र नेताम बनाएं गए। वही संगठन मंत्री मधुलाल सूर्याकर नगरी,चुन्नीलाल छैदेहा मगरलोड,अश्वनी ठाकुर धमतरी,संतोष सोरी कुरूद को बनाया गया। जिले के इस कार्यकारिणी में महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित करते हुए मुकेश्वरी ध्रुव मगरलोड,शशि ध्रुव नगरी,नीता नेताम कुरूद,अनिता नेताम धमतरी को सदस्य बनाया गया। वही ग्राम पंचायत कुम्हड़ा की महिला सरपंच ईश्वरी नेताम को जिलाध्यक्ष महिला प्रभाग की जिम्मेदारी दी गई।
इसी तरह युवा प्रभाग में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी पुनः वेदप्रकाश ध्रुव को दिया गया। वही कार्यकारी अध्यक्ष नीलू छैदेहा तथा महासचिव हेमंत छैदेहा तथा जागेश्वर नेताम भोथली को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम के अंत में गोड़ समाज युवा प्रभाग व्दारा पूर्व आयोजित युवक युवती परिचय सम्मेलन से संकलित डाटा का वैवाहिक बायोडाटा पत्रिका 11 वां संस्करण का विमोचन सामाजिक पदाधिकारियो ंव्दारा किया गया। इस अवसर पर नव मनोनीत जिलाध्यक्ष माधव सिंह ठाकुर ने कहा कि समाज ने उन्हे जो जवाबदारी दी है उसे निष्ठापूर्वक निवर्हन करूंगा तथा समाज को विकसित समाज बनाने में अहम भूमिका निभाने का प्रयास करूंगा।



