बीसीएस शासकीय महाविद्यालय धमतरी के वाणिज्य परिषद में हुआ व्यंजन तथा मेहंदी प्रतियोगिता

धमतरी (प्रखर )बीसीएस पीजी महाविद्यालय धमतरी के वाणिज्य संकाय में वाणिज्य परिषद की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनदीप खालसा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो.अमरसिंह साहू, प्रो. निरंजन कुमार, प्रो. भीखम साहू, प्रो. कुशल चोपड़ा, प्रो. भीषण साहू, डा. कामिनी सिन्हा उपस्थित रहे। व्यंजन प्रतियोगिता में प्रथम मुस्कान शर्मा, द्वितीय भूमिका साहू एवं तृतीय भुनेश्वरी साहू रही। इस कार्यक्रम के निर्णायक प्रो.अमरसिंह साहू, डा. कामिनी सिन्हा एवं प्रो. भीषम साहू रहे।
मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम कुसुम देवांगन द्वितीय स्मृति साहू एवं तृतीय प्रीति साहू रही। इस कार्यक्रम के निर्णायक प्रो. अमरसिंह साहू, प्रो.भीखम साहू एवं डा. कामिनी सिन्हा रही।
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में वाणिज्य परिषद के अध्यक्ष अमन नाग,उपाध्यक्ष पूजा कश्यप, सचिव प्रीति साहू, कोषाध्यक्ष यज्ञांश पटेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी कृवेश मारकंडे एवं स्मृति साहू, भाविका शिंदे, तनवीर पटेल, तामेश रामटेके, टेमन सिन्हा सहित वाणिज्य संकाय के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।



