एसके रायपुर मैराथन 3 मार्च को, सुबह 4.30 बजे से दौड़ेगा रायपुर
फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी

एस के रायपुर मैराथन 3 मार्च को, सुबह 4.30 बजे से दौड़ेगा रायपुर
फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी
रायपुर। रायपुर को स्वच्छ, सुन्दर और स्वस्थ शहर बनाने के लिए 3 मार्च को एस के रायपुर मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें हजारों की संख्या में रायपुर वासी भाग लेंगे और 21 किमी, 10 किमी, और 3 किमी की रन फॉर हर दौड़ का हिस्सा बनेंगे, मैराथन के टी शर्ट और बीब नंबर को आयोजक मुकेश मिश्रा और एस के फाइनेंस के मार्केटिंग हेड अंशुल जैन के साथ आयोजन से जुड़े लोगो ने लांच किया।
आयोजक मुकेश मिश्रा ने टी शर्ट लॉच सेरेमनी के बाद आयोजित संवददाता सम्मेलन में बताया कि आईआईइएमआर इंस्टीट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट द्वारा एस के फाईनेंस के साथ इस मैराथन का आयोजन किया जा रहा है जिसमे 2 मार्च को बीब एक्सपो का आयोजन होगा जिसमे मैराथन में भाग लेने वाले सभी रजिस्टर्ड प्रतिभागियों को मैराथन किट का वितरण स्पी चाक मरीन ड्राइव तेलीबांधा पलैग एरिया में सुबह 11 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा। एस के रायपुर मैराथन में कुल तीन श्रेणियों में बड़ी तादाद में लोग रायपुर को सबसे स्वच्छ, सुन्दर और स्वस्थ बनाने के लिए साथ ही महिला स्वास्थ्य के लिए अवेयरनेस के लिए दौड़ लगाएंगे। फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी । इस रब में महिला रनर्स जो तीन किमी में रन कर रही है को फ्री रजिस्टर्ड किया जा रहा।
उन्होंने बताया कि तीन मार्च को एस के रायपुर मेराथन में सभी दौड़ की शुरुआत स्प्री वॉक मरीन ड्राईव फ्लैग एरिया से होगी जिसमें प्रवेश स्प्री फूड लैब जल विहार की तरफ से होगा।
उन्होंने बताया कि एस के रायपुर हाफ मेराथन 21 किमी का रिपोर्टिंग टाइम – सुबह 4.1 5 बजे, पलैग ऑफ- सुबह 4.30 बजे होगा। वही एस के रायपुर 10 किमी रन का रिपोर्टिंग टाइम सुबह 5.45 बजे, फ्लैग ऑफ- सुबह 6.00 बजे है। रन फॉर हर यूथ रन 3 किमी का रिपोर्टिंग टाइम सुबह 6.30 बजे, पलैग ऑफ – सुबह 7.00 बजे होगा। सभी फिनिशर्स को रन समाप्ति के बाद मैडल दिए जायेंगे और टॉप विनर्स को इनामी राशि दी जाएगी। नारायण हेल्थ एमएम्आई की और से 4 मेडीकल स्टेशन, 2 एम्बुलेंस होगी जिसमे मेडिकल स्टाफ मौजूद रहेंगे, साथ ही 6 वाटर स्टेशन और एक ओरेंज और एनजी स्टेशन धावकों के लिए रहेंगे इसके अलावा एस के फाइनेंस चीयर जोन और लोक कलाकारों के ग्रुप करने के लिए रहेंगे।



