अक्षर फाउंडेशन एवं विहंग योग द्वारा प्राथमिक शाला बेन्द्रा नवागांव के बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया

धमतरी – देश का भविष्य हमारे बच्चों से ही है। उनके लालन पालन के साथ साथ चरित्र निर्माण में भी मातृ शक्ति की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। ईश्वर ने सृजन का कार्य और ममता का स्वाभाविक गुण हम माताओं को दिया है।
ईश्वर के इस आशीर्वाद का सदुपयोग करते हुए हम अपने परिवार के साथ साथ समाज के जरूरतमंद बच्चों को भी एक सही दिशा, समुचित शिक्षा और संस्कार देने का निरंतर प्रयास करें। यह समाज की, देश की, और पूरे मानवमात्र की बहुत बड़ी सेवा है। सेवा में ही मानव जीवन की सार्थकता है। केवल अपने लिए जीना कोई जीना नहीं है।
व्यक्ति के विकास से ही देश का और तत्पश्चात विश्व का कल्याण संभव है।
ये विचार अक्षर फाउंडेशन की स्वयंसेविकाओ और विहंगम योग संस्थान की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा व्यक्त किये गए, जो कि अक्षर फाउंडेशन की ओर से दिनांक 25 फरवरी को प्राथमिक शाला बेंद्रा नवागाव जिला धमतरी. स्कूल में लगभग ….. 46 बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री एवं अन्य उपहार के वितरण कार्य का संचालन कर रही थीं।
अक्षर फाउंडेशन, सद्गुरु सदाफलदेव विहंगम योग संस्थान की मातृ-शक्ति द्वारा संचालित सेवा संगठन है जो कि बाल कल्याण की दिशा में कार्यरत है। 25 फरवरी को हर वर्ष देश भर में हजारों जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री आदि उपहार वितरित किये जाते हैं। विहंगम योग संस्थान द्वारा विगत 100 वर्षों से मानवमात्र के कल्याण कार्य होते आ रहे हैं। विहंगम योग आश्रम का मुख्य साधना केंद्र स्वर्वेद महामंदिर धाम (वाराणसी) सबसे बड़े साधना केंद्रों में से एक है।
विहंगम योग संस्थान द्वारा देश के विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क आवासीय विद्यालय भी संचालित हैं जो कि हर वर्ष अनेकानेक जरूरतमंद बच्चों को संस्कार और शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। ये बच्चे आगे चलकर समाज के अग्रणी जनों के रूप में एक बेहतर भारत की नींव रख रहे हैं।
आयोजित कार्यक्रम में पाठ्य सामग्री वितरण के बाद प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्रीमती ममता खालसा ने इस आयोजन के लिए अक्षर फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बतलाया कि हमारे यहां ज्यादातर बच्चे समाज के अतिपिछड़े तबके से आते हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम न सिर्फ उनके लिए बहुत मददगार हैं, बल्कि इससे बच्चों का मनोबल भी बढ़ता है और उनके अंदर समाज के प्रति आदर की भावना का विकास होता है। कार्यक्रम के आयोजन में एच एल चक्रधारी विहंगम योग छत्तीसगढ़ समन्वयक,; रोहिणी मरकाम शासकीय कन्या महाविद्यालय, माहेश्वरी चक्रधारी, महालक्ष्मी बघेल, कामता प्रसाद साहू, सुमन साहू, नीलू रजक, विक्की , मोनिका कल्याणी अर्चना सुनीता सेन, ममता खालसा, उमेश्वरी साहू, विद्या सोनी,आदि का विशेष सहयोग रहा।



