ब्रह्माकुमारीज के आत्म अनुभूति तपोवन सांकरा में महाशिवरात्रि मेले का आयोजन 3 मार्च से

धमतरी – धमतरी शहर से 9 किलोमीटर दूर ब्रह्माकुमारीज के आत्म अनुभूति तपोवन सांकरा में इस वर्ष महा शिवरात्रि मेले का आयोजन 3 मार्च रविवार से 10 मार्च रविवार तक किया गया है। मेले का विशेष आकर्षण 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन, 40 फीट शिवलिंग दर्शन, होलोग्राफिक शिवलिंग दर्शन, उडी इफेक्ट फ्लोरेट शिवलिंग दर्शन, स्वर्ग दर्शन, नैतिक मूल्यों पर आधारित गेम जोन, मन की एकाग्रता और शांति की अनुभूति कराने के लिए अनुभूति कक्ष में लोगों से सपरिवार उपस्थिति का आग्रह किया गया है। परमात्मा शिव के अनेक रूपों के दिव्य दर्शन से वरदानो से अपनी झोली भरकर अपनी सभी मनोकामनाएं पूरी करें। 3 से 10 मार्च तक प्रतिदिन संध्या 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक ब्रह्माकुमारीज तपोवन, ओवर ब्रिज के नीचे रायपुर रोड सांकरा धमतरी में यह आयोजित है। महाशिवरात्रि के पश्चात 11 से 17 मार्च तक प्रतिदिन प्रात 7 बजे से 8 + बजे तक संध्या 7 बजे से 8 बजे तक 7 दिवसीय राजयोग अनुभूति शिविर का आयोजन किया जाएगा।



