छत्तीसगढ़
गांजा तस्कर पति-पत्नी गिरफ्तार, कार से 23 किलो गांजा जब्त

गांजा तस्कर पति-पत्नी गिरफ्तार, कार से 23 किलो गांजा जब्त
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में अवैध नशा के कारोबार के खिलाफ पुलिस विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत आज कोल्हेनझरिया चौकी क्षेत्र में 23 किलो गांजा के साथ पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया। यह दंपती कार से गांजा की तस्करी कर रही थी। पुलिस ने गांजा और कार को भी जब्त कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थ की बिक्री पर अंकुश लगाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के सभी थाना चौकी में बेरिकेड्स लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। आज ओड़िशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते यूपी नम्बर कार से 23 किलो गांजा लेकर लाया जा रहा था।



