छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुम्हारी बस हादसे में 13 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुम्हारी बस हादसे में 13 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

रायपुर। दुर्ग के कुम्हारी में बीती रात हुए बस हादसे में 13 व्यक्तियों की मौत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने दुख जताया है। एक्स पर पोस्ट कर राष्ट्रपति ने लिखा, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार बहुत दुखद है। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं! मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

वहीं राज्यपाल हरिचंदन ने एक्स पर लिखा, कुम्हारी थाना अंतर्गत रायपुर-दुर्ग मार्ग पर कल निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 12 लोगों की मृत्यु हो जाने का समाचार अत्यंत पीड़ाजनक है। महाप्रभु श्रीजगन्नाथ जी दिवंगत आत्माओं को सद्गति और शोक-संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करें। घायलों के शीध्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button