छत्तीसगढ़
रायपुर रेलवे स्टेशन में 6.36 लाख का गांजा जब्त, युवक-युवती गिरफ्तार

रायपुर रेलवे स्टेशन में 6.36 लाख का गांजा जब्त, युवक-युवती गिरफ्तार
रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन पर दो यात्रियों से 6 लाख रुपए से अधिक का गांजा जब्त किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक 31 पैकेट कुल वजन 31.840 कि.ग्राम मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग 6,36,800/- रुपये ) जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत् कार्रवाई कर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रायपुर को सुपुर्द किया गया है। यात्रियों पर टीम को शक हुआ और तलाशी में गांजा होना पाया गया। ये कार्ऱवाई रेसुब पोस्ट सेटलमेंट रायपुर प्रभारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक तरुणा साहू स.उ.नि नरेंद्र, प्र.आ. बी एल यादव आरक्षक शमशेर सिंह की टीम द्वारा की गई है. इस मामले में महिला दरबारी बेगम निवासी नागपुर व निखिल सुदाम निवासी नागपुर को नार्कोटिक्स डिपार्टमेंट को हेंडओवर किया गया है.



