छत्तीसगढ़राजनीति

छग : दो साल पहले निष्कासित कांग्रेस के आधा दर्जन नेताओं की घर वापसी

छग : दो साल पहले निष्कासित कांग्रेस के आधा दर्जन नेताओं की घर वापसी

कवर्धा। लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का विभिन्न राजनीतिक दलों में आना जाना लगा हुआ है। पूरे प्रदेश में जहां कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे हैं वहीं नगर पंचायत पांडातराई में कांग्रेस को संजीवनी मिली है। यहां पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष समेत 5 पार्षदों की घर वापसी हो गई है।
बता दें कि 2 साल पहले पार्टी ने इन्हे निष्कासित कर दिया था। लेकिन फिर से पार्षदों को पार्टी ने वापस ले लिया है। उपाध्यक्ष सहित पार्षदों की सदस्यता को बहाल कर दिया गया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष होरीराम साहू ने यह आदेश जारी किया है।
बता दें कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के खिलाफ गतिविधियों के आरोप पर पूरे प्रदेश में कार्रवाई की थी, कई नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था, लेकिन अब फिर से लोकसभा चुनावों से पहले अपने निष्कासित नेताओं को पार्टी में फिर से लेने की पहल शुरू की गई है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button