छत्तीसगढ़

पीएम मोदी जी ने निभाया भाई होने का धर्म अब बहनों की बारी है : रंजना साहू

गरियाबंद (प्रखर)गरियाबंद जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा राजिम में नारी शक्ति सम्मेलन में मुख्य वक्ता रंजना साहू ने कहा नारी शक्ति के स्वाभिमान जगाकर आत्मनिर्भर बनाने मोदी जी ने किए हैं अद्वितीय कार्य।

धमतरी- गरियाबंद जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नगर पंचायत राजिम में नारी शक्ति सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुई। श्रीमती रंजना साहू ने सभा में सम्बोधन कर भारतीय जनता पार्टी से महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी श्रीमती रुपकुमारी चौधरी जी को भारी मतों से विजई बनाकर केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की पुनः मोदी सरकार बनाने का आवाहन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होकर मातृशक्ति के स्वाभिमान को जगा कर मोदी जी ने नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाया हैं, नारी शक्ति के स्वाभिमान के लिए मोदी सरकार ने लोकसभा व विधानसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण, उज्जवला गैस कनेक्शन, नल जल योजना, प्रधानमंत्री आवास, स्व सहायता समूहों को प्रोत्साहन, राज्य सरकार के द्वारा महतारी वंदन योजना जैसे अनगिनत योजनाएं लाई जिससे मातृशक्ति आत्मनिर्भर बने हैं, देश की यशस्वी प्रधानमंत्री मान. नरेंद्र मोदी जी ने एक भाई होने का धर्म निभाया है और अब हम बहनों की बारी है कि बहन का धर्म निभाते हुए लोकसभा चुनाव में कमल छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रूप कुमारी चौधरी को विजय श्री बनाकर लोकसभा में भेजें जोकि एक नारी शक्ति है। श्रीमती साहू ने उपस्थित नारी शक्ति को नमन किए एवं आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को अमूल्य योगदान देने की बात कही। नारी शक्ति सम्मेलन में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्वेता शर्मा, गरियाबंद जिला के महिला मोर्चा प्रमुख पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button