छत्तीसगढ़

मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने गुजराती समाज एवं भाजपाइयों ने मकेश्वर महादेव में विशेष पूजा कर चाय पर चर्चा के साथ हुआ महा भण्डारा

भोले भंडारी की आशीष से प्रधानमंत्री जी भारत को विश्वपटल बनाएगा शक्तिशाली -: प्रीतेश गांधी

धमतरी(प्रखर) शहर के हृदय स्थल में स्थित लोगों का आस्था व श्रद्धा का केंद्र बिंदु 800 वर्ष पुराने प्राचीन मकेश्वर महादेव मंदिर मकई चौक में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार केंद्र सरकार की बागडोर सौपने हेतु सर्व गुजराती समाज द्वारा समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा प्रीतेश गांधी की पहल पर भाजपाइयों ने विशेष अनुष्ठान करते हुए पूजा अर्चना किया।

नवरात्र मे पड़ने वाले इस सोमवार पर उज्जैन के भूत भण्डारी महाकाल ज्योतिर्लिंग की तर्ज़ पर देवाधिदेव महादेव का विशेष श्रृंगार धतूरा, कनेर, फूडहर सहित विशेष पुष्प एवं सामाग्री अर्पित कर किया गया। अनुष्ठान को पंडित करण महाराज काशी से शास्त्रों में शिक्षित, सहित पांच वेदपाठी ब्राह्मणों के द्वारा शास्त्रीय पद्धति से संपन्न कराया गया।इसके साथ ही महाआरती करते हुए सभी ने भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने की प्रार्थना करते हुए विश्व शांति हेतु मंगलकामना की। तत्पश्चात विशाल प्रसादी भण्डारे के साथ भाजपा के राष्ट्रीय आह्वान पर उपस्थित श्रद्धालुओं और प्रबुद्ध नागरिक से चाय पर चर्चा कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने मतदान करने का निवेदन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनों को सर्व गुजराती समाज के प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा प्रीतेश गांधी ने कहा कि भगवान भोले भंडारी की भक्ति से देश के प्रधानमंत्री के रूप में मोदी जी को राष्ट्र के लिए समर्पित भाव से काम करआत्मनिर्भर एवं विकसित भारत बनाने के लिए अद्भुत, अलौकिक, अद्वितीय शक्ति प्रदान करने विशेष पूजा अर्चना करते हुए प्रार्थना की गई है। इससे निश्चित ही आने वाले समय में विश्वपटल पर भारत महाशक्ति के रूप में खड़ा होकर हम सबके गौरव को बढ़ाएगा । इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व सभापति एवं पार्षद राजेंद्र शर्मा, युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव सिंन्हा, लाखू भाई भानुशाली, महेंद्र भाई राजपुरिया, भूपेश शाह, गोपाल कटारिया, पिंटू यादव, सरिता यादव, गोमती चौबे, स्नेहा सेंगर, गोल्डी महाराज, यशंवत साहू, विवेक दुबे, रेखा सोनी, लक्ष्मी ध्रुव, कामिनी कोशरिया, लक्ष्मी बंजारे, जागृति ध्रुव, खुशी, विवेक सोनी, विशाल गनवीर, पिंटू साहू, अनिल जैन, कुंदन झा, अजय मानिकपुरी, मनोज ध्रुव, छन्नू साहू, निशांत तिवारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button