छत्तीसगढ़

पब के अंदर घुसे बदमाशों ने युवतियों से की छेडखानी, आरोपी फरार

पब के अंदर घुसे बदमाशों ने युवतियों से की छेडखानी, आरोपी फरार

बिलासपुर. न्यायधानी बिलासपुर के 36 सिटी मॉल स्थित तंत्रा बार में कल देर रात जमकर मारपीट हो गई। बार में एक गुट के युवतियों के साथ बाहर के युवकों ने जबरदस्ती डांस करने की कोशिश की जिसका दोस्तों द्वारा विरोध करने पर जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।

पीड़ित गुट के एक युवक से घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची। सिविल लाइन थाना पुलिस के आने तक बाहरी बदमाश गुट के सभी युवक भाग निकले। पुलिस ने तंत्रा बार के अंदर दबिश दी तो युवक-युवतियां शराब पीकर डांस करते मिले। देर रात 1 बडे तक शराब और खाना परोसे जा रहे थे। इसे लेकर पुलिस ने बार मैनेजर व कर्मचारियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। इसके साथ ही मारपीट में घायल हुए युवक की रिपोर्ट पर भी एफआईआर भी दर्ज किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विवेक कुमार रात्रे, पिता-हरिश्चन्द्र रात्रे, जांजगीर-चांपा जिले के अर्जुनी गांव का निवासी है। विवेक रात्रे बिलासपुर में एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। बीते रविवार यानि 14 अप्रैल की रात वह अपने दोस्तों (पूजा देवांगन, संध्या जांगड़े, रोमा रात्रे, प्रवीण दिव्य, दीपक सिंह) के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करने तंत्रा बार गया था। जहां ग्रुप की लड़कियों के साथ बदमाश लड़कों ने जबरदस्ती डांस करने लगे। इस पर ग्रुप के युवकों के साथ बदमाश लड़कों के ग्रुप के साथ झड़प हो गई। वहां मौजूद बाउंसर्स ने विवाद बढ़ने से रोका और मामले को शांत कराया। लेकिन बाहरी युवकों के गुट ने बाहर निकलते ही पार्किंग पर युवक-युवतियों के साथ बेरहमी से बेल्ट व लात-घूसों से जमकर मारपीट कर दी।

गाड़ी नंबर के आधार पर बदमाशों की तलाश जारी

मारपीट में घायल हुए युवक ने बदमाशों की गाड़ी का नंबर पुलिस को दिया है। बदमाश युवकों का गुट गाड़ी में सवार होकर भागा था। अब पुलिस इस गाड़ी नंबर के माध्यम से उनकी तलाश में जुटी है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button