छत्तीसगढ़राजनीति

Loksabha election 2024 : पहले चरण के लिए बस्तर में वोटिंग शुरू

Loksabha election 2024 : पहले चरण के लिए बस्तर में वोटिंग शुरू

 

 

रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में देश के जिन 21 राज्यों की 102 सीटों पर शुक्रवार को मतदान हो रहा है, उनमें छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट भी शामिल है. यहां आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. संवेदनशील इलाकों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक और सामान्य जिलों में सुबह 7 बजे से 5 बजे तक मतदान होगा. वहीं परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे. वोटिंग के लिए मतदान केंद्रों के बाहर सुबह से ही वोटरों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई है.

 

बस्तर से ये 11 प्रत्याशी इस बार मैदान में

1. कवासी लखमा (इंडियन नेशनल कांग्रेस)

2. महेशराम कश्यप (बीजेपी)

3. नरेंद्र बुरका (हमरराज पार्टी)

4. कवलसिंह बघेल (राष्ट्रीय जनसभा पार्टी)

5. आयतूराम मंडावी (बहुजन समाज पार्टी)

6. फूलसिंग कचलाम (सीपीआई)

7. शिवराम नाग (सर्व आदि दल)

8. सुंदर बघेल (निर्दलीय)

9. टीकम नागवंशी (गोड़वाना गणतंत्र पार्टी)

10. जगदीश प्रसाद नाग (आजाद जनता पार्टी)

11. प्रकाश कुमार गोटा (स्वंतत्र दल)

 

 

बस्तर लोकसभा सीट पर पिछले 4 चुनाव से भाजपा जीत हासिल करती रही है. सन् 1999 में भाजपा के प्रत्याशी और बस्तर के माटी पुत्र कहे जाने वाले स्व. बलिराम कश्यप ने कांग्रेस के कद्दावर नेता मानकुराम सोढ़ी को हराया था. उसके बाद 2004 लोकसभा चुनाव में भाजपा के बलिराम कश्यप ने कांग्रेस के नेता और बस्तर टाइगर कहे जाने वाले स्व. महेन्द्र कर्मा को 54 हजार मतों के अंतर से हराया. वर्ष 2009 में हुए चुनाव में एक बार फिर भाजपा के बलिराम कश्यप ने मानकुराम सोढ़ी के पुत्र शंकर सोढ़ी को 1 लाख मतों के अंतर से हराया, लेकिन 2011 में सांसद रहते बलिराम कश्यप की तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई. इस तरह बलिराम कश्यप लगातार तीन बार बस्तर लोकसभा के सांसद रहे.

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button