राजनीतिराष्ट्रीय

मतदान ड्यूटी पर तैनात जवान की मौत, यहाँ बूथ कैप्चरिंग का आरोप

मतदान ड्यूटी पर तैनात जवान की मौत, यहाँ बूथ कैप्चरिंग का आरोप

विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत आज हो गई है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर आज मतदान चल रहा है। कुल संसदीय क्षेत्रों के 19 फीसदी सीटों पर मतदान जारी है। 44 दिनों की लोकतांत्रिक यात्रा एक जून तक चलेगी। चार जून को नतीजे घोषित होंगे। अरुणाचल प्रदेश व सिक्किम में विधानसभा की 92 सीटों के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं।

बंगाल के कूचबिहार से मतदान ड्यूटी पर तैनात सीएपीएफ कर्मी की मौत की खबर आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृत जवान की पहचान निलेस कुमार नीलू (42) के रूप में हुई है। जानकारी मिली है कि वे कूचबिहार के बेलतला इलाके के एक स्कूल में मतदान ड्यूटी पर तैनात थे। देर रात उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उनके साथ तुरंत उन्हें माथाभांगा उप-जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सपा उम्मीदवार ने लगाया बूथ कैप्चरिंग का आरोप
मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार ने बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। सपा उम्मीदवार हरेंद्र मलिक ने चुनाव आयोग में भी इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई है। सपा नेता ने आरोप लगाया कि कुतबी गांव में मतदाताओं को पीटा गया। सपा उम्मीदवार ने केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की है।

 

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button