छत्तीसगढ़

स्कूटी पर सवार हुईं कलेक्टर मैडम,  हाथों में खुद पकड़े पोस्टर और लगाए नारे

स्कूटी पर सवार हुईं कलेक्टर मैडम,  हाथों में खुद पकड़े पोस्टर और लगाए नारे

धमतरी. छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है. जनता ने इस चुनाव में जबरदस्त उत्साह दिखाया और घरों से निकलकर कई नेताओं का भविष्य ईवीएम में कैद कर दिया. इस बीच कुछ जगहें ऐसी भी बताई जा रही हैं, जहां लोग वोटिंग के लिए घरों से कम संख्या में निकले. ऐसे ही वोटरों को मनाने के लिए धमतरी की कलेक्टर नम्रता गांधी एक्शन में आ गई हैं.

पोलिंग बूथ पर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए धमतरी की कलेक्टर नम्रता गांधी ने स्कूटर पर सवार हो गईं. उन्होंने महिलाओं के साथ स्कूटी रैली निकाली. ये रैली धमतरी जिले में कई जगहों से निकली. जहां-जहां से रैली निकली, उन इलाकों में कलेक्टर गांधी ने लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया. वे खुद अपने हाथ में भी पोस्टर लिए हुए थीं.

स्कूटी रैली के अलावा कलेक्टर गांधी ने जिले में कई गतिविधियां आयोजित कीं. इनमें स्वीप रंगोली, कलश यात्रा, दीवार लेखन, नुक्कड़-नाटक, प्रहसन, पेंटिंग, मेहंदी सजाने सहित गतिविधियां शामिल थीं. इन कार्यक्रमों में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी, परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुए.

इस मौके पर कलेक्टर नम्रता गांधी ने कहा कि मतदान देश का आधार है. जनता चुनाव में मतदान करेगी, तो ही देश का विकास होगा. लोगों को इसके लिए जागरूक करना जरूरी है. लोग मतदान करेंगे तो उनका ही भविष्य अच्छा होगा. लोकतंत्र की यही खूबसूरती है कि जनता के हाथ में ही उसकी सरकार होती है.

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button