छत्तीसगढ़
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी, सीईओ जिला पंचायत, पुलिस अधीक्षक सहित जिलेवासी कर रहे मतदान

धमतरी (धमतरी) लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आज सुबह 7 बजे से लोगों द्वारा उत्साहपूर्वक मतदान किया जा रहा है। आज सुबह से ही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी, सी ई ओ जिला पंचायत सुश्री रोमा श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय ने रूद्री स्थित मतदान केंद्र में मतदाताओं के साथ लाईन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों को अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की। गौरतलब है तक सुबह 9 बजे तक कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सिहावा विधानसभा में सर्वाधिक 13.50 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के धमतरी विधानसभा में 11 प्रतिशत, कुरूद विधानसभा में 10 प्रतिशत वोट पड़े।



