छत्तीसगढ़

मुठभेड़ में दो महिला सहित सात नक्सलियों की मौत, AK-47 और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

मुठभेड़ में दो महिला सहित सात नक्सलियों की मौत, AK-47 और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

नारायणपुर। नारायणपुर-कांकेर के सीमावर्ती इलाके में डीआरजी/ एसटीएफ जवानों की संयुक्त पार्टी के साथ हुए मुठभेड़ में दो महिला सहित सात नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। सर्चिंग के दौरान नक्सलियों के शव के साथ एक एके-47 के साथ बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल को नारायणपुर/कांकेर सीमावर्ती इलाके के अबूझमाड़ में डीआरजी और एसटीएफ जवानों संयुक्त टीम नक्सल अभियान पर रवाना हुई थी। 30 अप्रैल को सुबह 6 बजे ग्राम टेकमेटा एवं काकूर के मध्य जंगल में पुलिस पार्टी एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई।

मुठभेड़ पश्चात घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान अब तक दो महिला माओवादी सहित कुल सात माओवादी कैडर के शव बरामद किेए गए, जिसकी शिनाख्तगी की जा रही है। सर्च के दौरान नक्सलियों के डेरे से पुलिस ने एक AK-47 के साथ भारी मात्रा में हथियार एवं गोला बारूद के साथ दैनिक उपयोग की सामग्री जप्त की है। सर्चिंग अभियान के पूरा होने के बाद पृथक से विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button