21 किलो गांजा के साथ नाबालिक सहित दो युवक गिरफ्तार
बस स्टैंड में कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

धमतरी(प्रखर) कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बस स्टैंड में दो लोगों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। जिनके पास से दो बैग में लगभग साढे 21 किलो गांजा बरामद किया गया। दोनों में से एक विधि से संघर्षरत बालक है। दोनों उत्तर प्रदेश निवासी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि बस स्टैंड में यात्री प्रतीक्षालय के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े हैं l।कोतवाली एएसआई विरेन्द्र बैस,आरक्षक देवेंद्र ध्रुव,मिथलेश तिवारी और गवाहों के साथ बस स्टैंड पहुंचे तो देखा दो युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े थे।जिसे घेरने की कोशिश की गई तो वह छुपने लगे। दोनों को पड़कर जब पूछताछ की गई तो एक ने अपना नाम धर्मेंद्र सोनकर 27 वर्ष पिता हीरामन सोनकर साकिन फटिया थाना सैयदरजा जिला चंदौली उत्तर प्रदेश बताया। दूसरा युवक 17 वर्ष का विधि से संघर्षरत बालक था। दोनों के पास दो बैग था तलाशी लेने पर एक बैग में 10 किलो 270 ग्राम और दूसरे बैग में 11 किलो 260 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इस तरह से 21 किलो 530 किलो ग्राम गांजा बाजार कीमत 2,15, 300रू को जप्त कर 20 ख एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।



