छत्तीसगढ़राजनीति

छत्तीसगढ़ में हर महिला सुरक्षित है, चाहे वह कांग्रेस की हो या कोई भी पार्टी की हो : अनुज शर्मा

छत्तीसगढ़ में हर महिला सुरक्षित है, चाहे वह कांग्रेस की हो या कोई भी पार्टी की हो : अनुज शर्मा

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा के साथ हुए बदसलूकी के बाद से भाजपा नेता लगातार कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का आरोप लगा रहे हैं। इसके साथ ही भाजपा नेताओं ने राधिका खेड़ा के प्रति अपना समर्थन भी जताया है। इसी कड़ी में अब विधायक अनुज शर्मा ने भी बयान दिया है।
विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि, कोई भी महिला अगर अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है, तो उसे सुरक्षित होना चाहिए। यह छत्तीसगढ़ की बात है। छत्तीसगढ़ में हर महिला सुरक्षित है। चाहे वह कांग्रेस की हो या कोई भी पार्टी की हो। अगर वह अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं, तो हम सब उनको इस बात का एहसास दिलाते हैं, कि वह सुरक्षित है। बस चिंता इस बात की है कि, जो उनकी (राधिका खेड़ा की) अपनी पार्टी के लोग हैं, उनसे, उनको जो डर है… उनसे डरने की जरूरत नहीं है। यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।

उन्होंने आगे कहा- जिस पार्टी में महिला (राधिका खेड़ा) अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है उसे पार्टी का क्या हाल होगा.? अभी तो कांग्रेस पार्टी आपस में सवाल जवाब कर रही है। जवाब उन्हें को देना चाहिए, कहीं ना कहीं यह बात स्पष्ट हो रही है। यहां पर आकर एक महिला अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है, जो इस पार्टी की बड़ी पदाधिकारी है। वह अपने ही पार्टी के लोगों से असुरक्षित महसूस कर रही है। इससे बड़ी दुर्भाग्य की बात क्या होगी उस पार्टी के लिए.?

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button