प्रेम और भाईचारा रहे तो समाज को कोई नहीं तोड़ सकता- टँकराम वर्मा
धमतरी में हुआ जिला स्तरीय भव्य सेन जयंती सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रभारी मंत्री हुए शामिल
विशाल बाइक रैली निकाल किया नगर भ्रमण, जगह जगह किया गया स्वागत

धमतरी। सर्व सेन समाज जिला के बैनरतले धमतरी में जिला स्तरीय संत शिरोमणि सेन जयंती सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का संगीतमय भव्य आयोजन किया गया है।जिसमें बाइक रैली निकाल नगर भ्रमण किया गया।पश्चात जिले के प्रभारी मंत्री टँकराम वर्मा ने मुख्य अतिथि की आसंदी से समाजनों से कहा कि समाज से बड़ा कोई नहीं होता है।समाज से बड़ा वही होता है जो समाज को टूटने से बचाने लगे रहते हैं।प्रेम और भाईचारा रहे तो समाज को कोई तोड़ नही सकता।उन्होंने समाज के बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कारवान बनाने की बात कही।साथ ही समाज को आगे बढ़ाने साथ मिलकर काम करने का भरोसा दिलाया।
मंगलवार को हरदिहा साहू समाज भवन रत्नाबांधा रोड धमतरी में जिला स्तरीय संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का दो सत्र में सँगीतमय भव्य आयोजन हुआ। जिसके द्वितीय सत्र में समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश शासन के खेल, युवा कल्याण, राजस्व एवं आबदा प्रबंधन मंत्री टँकराम वर्मा ने स्वागत सत्कार के बाद समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ईंट से ईंट मिलता है तो मकान बनता है, भाई से भाई मिलता है तो परिवार और परिवार से परिवार मिल जाए तो समाज बनता है।उन्होंने कहा कियाद रखिए समाज से बड़ा कोई नही होता। समाज के बाद वही होता है जो समाज को टूटने से बचाने लगे रहते हैं। मंत्री ने कहा कि आज सब अपने लिए जीतें है, किसी के पास समय नही है।ऐसे में समाज के पदाधिकारी अगर समाज के लिए काम कर रहे हैं तो बड़ी बात है।उन्होंने कहा कि भवन वही टिकाऊ होता है जिसका नीवं के साथ उसका गारा अच्छा लगा हो। इसी तरह समाजमें भाईचारा हो तो संगठित को कोई तोड़ नही सकता।श्री वर्मा ने कहा कि आज सब समाज विकास की ओर अग्रसित हो रहा है किंतु चिंता का विषय यह है कि हम अपनी शिक्षा के साथ अपनी संस्कार को भूल रहे हैं।उन्होंने कहा कि शिक्षा और संस्कार दो पंछी है।समाज सुदृढ़ करने संसाधन की जरूरत होती है लेकिन उसके साथ हम अपनी नैतिक शिक्षा, चरित्र और संस्कार को न भूले।
यह काम माताएं ही कर सकती है।पिता पालक होता है किंतु माताएं बच्चों को संस्कार देती है।जिसके लिए उन्हें भी अपनी चरित्र, संस्कारवान बननी होगी। हर माँ को कौशिल्या और यशोदा बनना होगा,तभी राम और कृष्ण पैदा होगा।तभी शिक्षित, संस्कारित और अनुशासित समाज का निर्माण हो सकता है।मंत्री वर्मा ने जिला सेन समाज के सामाजिक भवन के लिए जमीन और राशि की मांग को गम्भीरता पूर्वक विचार आचार संहिता के बाद इस दिशा में पहल करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक हर्षद मेहता, रंजना साहू, भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, प्रांत सेन समाज के प्रांताध्यक्ष पुनीत राम सेन, प्रांत सेन समाज के संगठन मंत्री गौरीशंकर श्रीवास,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र शंकर सेन, एवं समारोह के अध्यक्षता कर रहे जिला संरक्षक व रायपुर सम्भाग अध्यक्ष खिलावन श्रीवास ने सेन समाज को एक मेहनतकश समाज बताते हुए संगठित रहकर विकास की दिशा में काम करने का आह्वान किया।साथ ही जिलाध्यक्ष द्वारा रखी गई मांग का समर्थन कर इसे पूरा करने मंत्री से आग्रह किया।इसके पूर्व स्वागत भाषण एवं प्रतिवेदन पठन में सर्व सेन समाज के जिलाध्यक्ष धनसिंह सेन ने अपने कार्यकाल की उपलब्धि बता समाजनों को एक साथ एकता के सूत्र में बंधकर रहने की अपील किया।जिसके बाद उन्होंने सामाजिक भवन के अभाव में आ रही समस्याओं का उल्लेख करते हुए नगर निगम एवं रुद्री पंचायत क्षेत्र अंर्तगत सेन समाज का जिला भवन हेतु जमीन उपलब्ध कराने तथा उसमें भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपए स्वीकृति दिलाने की मांगपत्र सौंपा। कार्यक्रम का आभार जिला सचिव भगवानी शांडिल्य व सफल संचालन देवेंद्र सेन उमरगांव नगरी एवं पुरषोत्तम सेन कचना ने किया।
इन प्रतिभाओं का किया गया सम्मान
जिला प्रभारी मंत्री टँकराम वर्मा के हाथों विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज को गौरान्वित करने वाले प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।जिनमें शिक्षा के क्षेत्र में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप टेन के पांचवा स्थान पर आकर सेन समाज को गौरान्वित करने वाली छात्रा कु पदमनी पिता स्व भूपेंद्र शांडिल्य ग्राम उसरवारा गुरुर, के अलावा प्रियांशी भारद्वाज गुरुर, लीशा सेन डोंगरडुला नगरी, कक्षा 12 वीं के विद्यार्थी उमंग सिंह सेन सोनामगर नगरी, अभिषेक सेन सोरिद,कु एकता सेन भठेली,शाहिल सेन परेवाडीह।इसके साथ ही केश कुमार सेन प्रभारी प्राचार्य, देवेंद्र भारद्वाज, कांति भारद्वाज हटकेशर,रवि कुमार शांडिल्य हटकेशर,कु हर्ष सेन हटकेशर,कला के क्षेत्र में पुरषोत्तम सेन कचना, शिवन सेन परेवाडीह, ममता सेन भैसमुण्डी मगरलोड।अन्य क्षेत्र में संतोष शांडिल्य धमतरी पटवारी,छोटेलाल सेन पुरूर,भगवानी राम शांडिल्य कोसमर्रा, समाजसेवा, धनेश्वर सेन बोडरा पूरी, रोशन सेन सारँगपुरी,पुलिस विभाग,किशन सेन बोडरा स,कु बबिता सेन चिटौद आर्मी,एवं गार्गी सेन परसवानी मगरलोग, लैब टेक्नीशियन आदि शामिल हैं।
इसके पूर्व प्रथम सत्र में सुबह11बजे सेनजी महाराज की पूजा अर्चना के बाद डीजे के साथ विशाल बाइक रैली निकाली गई।जो रत्नाबान्धा चौक,सिहावा चौक, मकई चौक से सदर बाजार होते हुए बिलाई माता चौक, रुद्री चौक से अम्बेडकर चौक का भ्रमण करते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पहुंचे।जहां जिला पदाधिकारियों, तहसील एवं परिक्षेत्र, महिला प्रकोष्ठों के अध्यक्षों व सचिवों का श्रीफल एवं गमछा, स्कार्फ भेंट कर सम्मानित किया गया।समारोह में
मंच पर बतौर अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष प्रकाश बैस, डोमा जनपद क्षेत्र की सदस्य सुशीला तिवारी,श्रीमती जागेश्वरी साहू, रुद्री ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती अनिता यादव के अलावा संरक्षक मोहित सेन, सचेतक रामकुमार कौशल,उपाध्यक्ष खिलेश सेन, उपाध्यक्ष दौलत राम सेन, शेखन सेन,रविकुमार कौशल, चन्द्रहास सेन, सहसचिव ईश्वर सेन, प्रवक्ता कमलनारायण शांडिल्य, सलाहकार रामगोपाल सेन, त्रिभुवन कौशिक, फिरोज सेन,संतोष सेन, देबुराम शांडिल्य,खेलन कौशिक, यशवंत कौशिक, रूपेंद्र भारद्वाज,
फिरोज सेन सेवकराम सेन, सचिव ऋतूराज सेन, देवेंद्र सेन, जयंत सेन, मनीषा सेन, मीणा सेन, सरस्वती सेन, तारा सेन, सविता सेन, मंजू सेन, देवेंद्र सेन, गोलु सेन ,टेमन सेन, ईश्वर सेन,शिवराम सेन, नीरज सेन, भुखन सेन,प्रकाश सेन, देवेंद्र सेन, भुनेश्वर सेन, बनवाली राम सेन,कमल सेन, उषा कौशिक, नंदरानी श्रीवास, सचिव शकुंतला सेन, सपना सेन, सोहद्रा सेन,मोती सेन, आनंद शांडिल्य, सचिव टिकेन्द्र सेन, कोषाध्यक्ष यशवंत शांडिल्य, कालू सेन,लाला राम सेन, बसंत कौशिक, कौशल प्रसाद सेन के अलावा रायपुर जिलाध्यक्ष डॉ मनोज ठाकुर, राज श्रीवास, दिनेश सेन, बालोद जिलाध्यक्ष जगन कौशिक,अरुण सेन रायपुर, भुखन सेन, तेजेन्द्र सेन,लोमश सेन सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला पुरुष ,बच्चे उपस्थित थे।समारोह में छतीसगढ़ी लोकगायक हिमेन्द्र सेन की टीम ने जोरदार संगीत, गायन भजन की प्रस्तुति दी।





