छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने भाजपा महामंत्री रामू रोहरा के पहल पर नगर विकास हेतु दिये 12करोड

सड़क,नाली जैसे 180 बुनियादी सुविधाएं के कार्य की मिली स्वीकृति

शहर विकास में जुड रही है एक नई कड़ी, मुख्यमंत्री व महामंत्री छः ग:भाजपा का आभार – नरेंद्र रोहरा

रामू रोहरा के सक्षम नेतृत्व तथा प्रमाणित सेवाभावी विकासपरक कार्य से क्षेत्र का होगा अब चौहमुखी विकास-: विजय मोटवानी

धमतरी (प्रखर) नगर निगम धमतरी में विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री रामू जगदीश रोहरा के नेतृत्व में सीएम हाउस पहुंचे जहां भारतीय जनता पार्टी के पार्षदगणों को उनके पहल पर 12 करोड रुपए की लागत से लगभग 180 नाली पानी बिजली सहित विभिन्न बुनियादी सुविधाओं के विस्तार हेतु जनहितकारी विकासपरक कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है जिस पर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा ने समस्त पार्षदों की ओर से मुख्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद देकर कहा है कि शहर में एक लंबे समय से विकास की तड़प आम जनता में परिलक्षित हो रही थी और इसी तड़प और प्यास को बुझाने के लिए सार्वजनिक जीवन में हम सब के मार्गदर्शक एवं शहर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में भाजपा के विकासपरक सोच को आगे बढ़ाने वाले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे श्री रामू जी के नेतृत्व में फिर आज विकास की एक नई कड़ी जुड़ गई है। वही पार्षद विजय मोटवानी ने कहा है कि 138 साल के सुनने विकास के इतिहास को फिर से आगे बढ़ाने के लिए शहर की जनता भाजपा की ओर आशापूर्ण निगाह से देख रही है और इस आशा को धरातल के स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए हमारे संगठन के नेता रामू रोहरा जी का सक्षम नेतृत्व एवं प्रमाणित सेवा का सिलसिला जो उनके द्वारा प्रारंभ किया गया है वह निरंतर आगे बढ़ रहा है जिसके लिए शहर की जनता हमेशा उनका ऋणी रहेगी ।
       उक्त विकासकारियों की छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वीकृति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा प्रदान किए जाने एवं उसके महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में धमतरी की जनता एवं पार्षद गणों को राहत दिलाने वाले बीजेपी छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा का धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त करने वालों में मंडल अध्यक्ष विजय साहू पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा प्रकाश सिन्हा बिशन हेमंत बंजारे विजय मोटवानी ईश्वर सोनकर मिथिलेश सिन्हा अज्जू दशलहरे सुशीला तिवारी रश्मि त्रिवेदी नीलू डागा सरिता आसई प्राची सोनी श्यामलाल नेताम शामिल हैं।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button