छत्तीसगढ़

गौ सत्याग्रह : छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर प्रदेश भर में करेगी प्रदर्शन

गौ सत्याग्रह : छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर प्रदेश भर में करेगी प्रदर्शन

रायपुर। कांग्रेस पार्टी आवारा पशुओं की समस्या को लेकर प्रदेश के सभी जिलों और ब्लॉकों में गौ सत्याग्रह करेगी। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी अवारा मवेशियों को SDM और कलेक्टोरेट में बांधेंगे। कांग्रेस संचार विभागाध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूरे प्रदेश में गायों की वजह से सड़क दुर्घटनाएं हो रही है, जिसमें गायों की मौत हो रही है, वहीं आमजन को भी एक्सीडेंट में जान-माल का नुकसान हो रहा है। रोकाछेका कार्यक्रम को भी बंद कर दिया गया है, जिसके चलते गाय सड़कों पर आ रही है, फसलों को नुकसान हो रहा है, इसलिए हम इस सत्याग्रह के माध्यम से लोगो के बीच जाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

पार्टी का आरोप है कि प्रदेशभर में हो रही गायों की मौत और खुले मवेशियों के कारण सड़कों में हो रही दुर्घटनायें आवारा मवेशियों से खेतों की चराई पूरे प्रदेश में एक बड़ी समस्या बन कर उभरी है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद से प्रदेश में गौवंश बदहाल है। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार की ओर से संचालित गोधन न्याय योजना को बंद करके गौवंशी पशुओं को सड़क पर बेमौत मरने छोड़ दिया है। एक तरफ जहां किसान खुली चराई से परेशान हैं। वही सड़कों में दुर्घटनाएं बढ़ गई है। भाजपा की सरकार में गाय, भैंस के साथ जनता भी सड़कों पर बेमौत मरने मजबूर हैं।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button