छत्तीसगढ़

गंगरेल मंडल में शुरुआत हुई सदस्यता अभियान



संकल्प के साथ लक्ष्य पूरी होगी-उमेश साहू



धमतरी(प्रखर) उमेश साहू अध्यक्ष भाजपा गंगरेल मंडल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय प्रदेश जिले स्तर में सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई। उसी कड़ी में भाजपा गंगरेल मंडल में भी सदस्यता अभियान की शुरुआत मुख्य वक्ता पिंकी शिवराज शाह पूर्व विधायक सिहावा राष्ट्रीय महामंत्री किसान मोर्चा, नगर निगम धमतरी के पूर्व महापौर श्रीमती अर्चना चौबे,मंडल के प्रभारी चेतन हिंदूजा और मंडल के संयोजक ऋषभ देवांगन की उपस्थिति के साथ सोरम के यादव भवन में संपन्न हुई।सर्वप्रथम सभी आगत अतिथियों के माध्यम से भारत माता एवं भगवान श्री राधे कृष्ण के मूर्ति पर तिलक वंदन माल्यार्पण करके प्रारंभ हुई।
सर्वप्रथम अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मंडल अध्यक्ष उमेश साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे की भाजपा गंगरेल मंडल को जिला नेतृत्व के आधार पर जो भी लक्ष्य मिला हुआ है उसको सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूरा किया जाएगा। केंद्र में नरेंद्र मोदी और राज्य में विष्णु देव सरकार के नेतृत्व आधार पर गंगरेल मंडल लगातार प्रगति की ओर है,और इस मंडल के रहवासी भाजपा के ऊपर पूरा विश्वास जता रहे हैं जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण लोकसभा चुनाव में दिखा,और इतिहास में पहली बार गंगरेल मंडल को विजय श्री मिली,यह पूरे कार्यकर्ताओं का कठिन परिश्रम के साथ कार्यकर्ताओं की ही जीत है, और आगे भी हम इस प्रगति और जीत को बनाए रखेंगे।
मंडल के प्रभारी  चेतन हिंदूजा जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे की भाजपा के कार्यकर्ता कभी भी व्यक्ति निष्ठ नहीं होते भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा दलनिष्ठ होते हैं और यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी गंगरेल मंडल में भी लगातार अपनी सदस्यता बढ़ाते हुए अनेक कामयाबियों को हासिल करने में सफल हो रहे है साथ ही  लगातार इस मंडल में युवाओं की भूमिका मातृशक्तियों की भूमिका, बहनों की भूमिका का बढ़ना भाजपा के प्रति दृढ़ कर्तव्य निष्ठा को प्रदर्शित करती है ऐसे कार्यकर्ताओं को मेरा सलाम है।
उपस्थित मंडल के प्रभारी ऋषभ देवांगन ने भी सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे की प्रत्येक बूथ में हमारे कार्यकर्ता टोली बनाकर प्रत्येक घर में जाएंगे और भाजपा की कार्यप्रणाली भाजपा के द्वारा किए गए समाज हित के कार्यों को बताएंगे समझाएंगे और उनकी अनुमति से उन्हें सदस्यता दिलाएंगे।हमारे सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को कम से कम 100 सदस्य बनाने का आग्रह किया ताकि मंडल को जो भी लक्ष्य मिला हुआ है वह आसानी से पूरा हो सके।

उपस्थित नगर निगम के पूर्व महापौर अर्चना चौबे ने कहे की भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को लेकर बहुत सजग है भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही देश के भीतर महिला स्व सहायता समूह बनाकर महिलाओं को सक्षम,शिक्षित और जागरूक करने का कार्य भारतीय जनता पार्टी के द्वारा की शुरुआत हुई है आज प्रत्येक महिला पुरुष के बराबरी में काम करते हुए कई सफलता को हासिल कर रहे हैं,और हर क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं इस विषय को लेकर के हम मातृशक्तियों के पास जाएंगे और उन्हें भाजपा का सदस्य बनाएंगे।
उद्बोधन के अंतिम कड़ी में मुख्य वक्ता के रूप में आए पूर्व विधायक श्रीमती पिंकी शिवराज शाह सभा को संबोधित करते हुए कहे की छत्तीसगढ़ में तीज का त्यौहार भी बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहार है उसके बाद भी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति भाजपा के प्रति दृढ़ निष्ठा को दर्शाती है भाजपा का जो ध्येय एक राष्ट्र श्रेष्ठ राष्ट्र जिसके कारण आज भाजपा पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बना रही है। भाजपा सिर्फ सत्ता हासिल करने राजनीति नहीं करती बल्कि देश को सुरक्षित रखने के साथ देश को पूरे विश्व में एक अलग नेतृत्व करने वाली देश के रूप में स्थापित करने की दिशा में काम करने वाली पार्टी है।आज पूरा विश्व की निगाहें भारत पर टिकी हुई है। कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में विश्व के कई देशों को वैक्सीन उपलब्ध करा करके उन्होंने विश्व बंधुत्व का सबसे बड़ा संदेश विश्व को दिया है। निश्चित रूप से सभी कार्यकर्ताओं की कठोर परिश्रम और निष्ठा से इस सदस्यता महाअभियान को हम सफल करेंगे इस विचार के साथ उन्होंने अपने भाव को समाप्त किया।कार्यक्रम का आभार मंडल के मंत्री टिकेश्वर देवांगन और सरपंच नंदिनी साहू के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री नरेश यादव के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुष्यंत सिन्हा ,चेतन साहू, ईश्वर साहू, हेमंत साहू, मायाराम यादव ,विशाल देवांगन ,अजय गार्डिया, राहुल विश्वकर्मा ,धीरेंद्र सिंह,मनीराम, महेश सविता ,मोहित साहू भूपेंद्र साहू के साथ अनेक कार्यकर्ता, उपस्थित थे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button