छत्तीसगढ़

गाँव का विकास होगा तभी राज्य व देश विकसित होगा – कविता योगेश बाबर

ज़िला पंचायत वन सभापति कविता योगेश बाबर ने ग्राम खरेंगा में कला मंच  निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया

धमतरी (प्रखर) विकास के नये नये आयाम गढ़ रहा ज़िला पंचायत क्षेत्र क्रमांक ७ इसी कड़ी में ग्राम खरेंगा में ४ लाख की लागत से कला मंच  की माँग ग्राम वासीयो द्वारा सभापति कविता बाबर से की थी जिस पर तत्काल श्रीमती बाबर द्वारा उनकी माँग को स्वीकृति प्रदान की गई व कार्य का भूमिपूजन किया गया अपने उद्बोधन में श्रीमती बाबर ने कहा कि किसी भी कार्य का ग्राम में भूमिपूजन होना यह बतलाता है कि यह ग्राम विकास की एक और कड़ी से जुड़कर प्रगति के रास्ते पर चल पड़ा है आप लोगो की माँग पूरी होने से एक जनप्रतिनिधि होने के नाते हमे भी आत्म संतुष्टि का बोध होता है उन्होंने कहा आप सभी जन मानस के प्यार और आशीर्वाद से ही मैं पद पर आसीन हूँ व आप लोगो की सेवा करने का अवसर मिल रहा है तथा भविष्य में भी सदा आप लोगो की सेवा एक नई ऊर्जा के साथ करती रहूँगी ग्राम वासीयो ने उनकी माँग पूरी होने पर श्रीमती बाबर के प्रति आभार व्यक्त करते हुवे धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम के इस अवसर पर सरपंच अमरीका ध्रुव रामखिलावन साहू तरुण साहू मोहन साहू संतोष साहू प्रकाश साहू टीकाराम डाहरे पदानीं साहू दाऊलाल साहू राजेंद्र साहू टेका राम पांडे तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button