छत्तीसगढ़

अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को साकार कर रही डबल इंजन की सरकार – रामू रोहरा

ग्राम कुर्रा में भाजपा प्रदेश महामंत्री ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

विद्याथी लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करे सफलता निश्चित मिलेगी -रामू रोहरा

धमतरी(प्रखर) ग्राम कुर्रा में लाखों के विकास कार्यों का लोकार्पण ,भूमिपूजन एवं मूर्ति अनावरण भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा के हाथों संपन्न हुआ।
   इस अवसर पर श्री रोहरा ने कहा कांग्रेस शासन के समय रुके विकास कार्यों को विष्णु देव सरकार साय साय कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को लागू किया जा रहा है। उन्होंने माहतारी वंदन योजना का फीडबैक लेते हुए कहा कि प्रत्येक माह हमारी माताओं व बहनों के खाते में राशि आ रही जिससे वे संबल होती जा रही हैं।  उन्होंने शाला के अतिरिक्त कक्ष के लोकार्पण अवसर पर उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित कर उस दिशा में मेहनत करे तो सफलता निश्चित ही प्राप्त होगी। उन्होंने बच्चों से मोबाईल का उपयोग आवश्यकतानुसार करने की सलाह दी। वही श्री रोहरा ने ग्राम कुर्रा में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए श्री रोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश श्री वाजपेयी की देन हैं। डबल इंजन की सरकार उनके सपनों को साकार कर रही हैं।एवं कार्यक्रम को मुरारी यदु, दमयंती साहू, हेमंत माला ने संबोधित किए। कार्यक्रम का संचालन अमन राव (महामंत्री भाजपा मंडल आमदी व अध्यक्ष हायर सेकेण्डरी स्कूल कुर्रा) ने किया ।
मुरारी यदु (अध्यक्ष भाजपा मंडल आमदी),हेमंत माला जी (अध्यक्ष नगर पंचायत आमदी),दमयंती साहू (सदस्य जिला पंचायत धमतरी), मानिक साहू (सदस्य जनपद पंचायत धमतरी), रीखम राव,  अजब देवांगन, लीलाराम नेताम, रोमन साहू, आशा साहू, परमेश्वर साहू, खम्हन साहू (सरपंच),प्रभूराम साहू (बुथ अध्यक्ष), अमर सिंह (बुथ अध्यक्ष),भीषम साहू, अर्जुन साहू,केशव साहू , हजारी साहू, हिम्मत साहू, नरोत्तम साहू,गोविंद साहू, खिलेश्वर साहू, मधु साहू, मीना साहू, भुनेश्वरी यादव, एकनाथ साहू, गोपी साहू, देवव्रत साहू, छत्रपाल सिन्हा, शिवनारायण सिन्हा, गणेश राव, डाॅ.सी पी शर्मा , पुरूषोत्तम साहू , प्राचार्य बी आर साहू, व्याख्यता खिलेश्वरी बनपेला , मिथलेश सिन्हा, किरण साहू ,हेमंत साहू, हिना भुआर्य , गोदावरी साहू, व ग्रामीण जन उपस्थित हुए।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button