राष्ट्रीय

यह जीत सुरक्षा, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुफल है : योगी आदित्यनाथ

यह जीत सुरक्षा, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुफल है : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा के 9 सीटों के रूझान/परिणाम पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व और मार्गदर्शन में जनता की अटूट आस्था का प्रमाण बताया है। उन्होंने बंटेंगे तो कटेंगे के साथ ही पीएम मोदी के नारे एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे का उल्लेख भी किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनावों में भाजपा-NDA की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व और मार्गदर्शन में जनता की अटूट आस्था का प्रमाण है। यह जीत डबल इंजन सरकार की सुरक्षा, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुफल है। उत्तर प्रदेश के सुशासन और विकास के लिए मतदान करने वाले उत्तर प्रदेश के सम्मानित मतदाताओं का मैं आभार व्यक्त करता हूं और सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई! बटेंगे तो कटेंगे। एक रहेंगे-सेफ रहेंगे।”

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के ताजा रुझान/परिणाम में 9 सीटों में से 7 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही थी जबकि दो सीटों पर समाजवादी पार्टी आगे है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button