छत्तीसगढ़

रायपुर ब्रेकिंग : भाजपा ने जारी किया रायपुर नगर निगम का घोषणा पत्र, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा हम सभी नगर निगम और नगर पंचायत जीतेंगे

रायपुर ब्रेकिंग : भाजपा ने जारी किया रायपुर नगर निगम का घोषणा पत्र, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा हम सभी नगर निगम और नगर पंचायत जीतेंगे

 

 

रायपुर। भाजपा ने आज रायपुर नगर निगम के लिए घोषणा पत्र जारी किया। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में भाजपा सांसद व रायपुर नगर निगम चुनाव संयोजक ब्रजमोहन अग्रवाल, रायपुर विधायक व नगर निगम चुनाव सहसंयोजक राजेश मूणत, विधायक गण सुनील सोनी, मोतीराम साहू, पुरंदर मिश्रा, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, संजय श्रीवास्तव , प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।

 

 

रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली की जीत एक ऐतिहासिक जीत है। 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा को सरकार बनी है। जनता को भाजपा और नरेंद्र मोदी पर पूर्ण विश्वास है।

 

कल सीएम के रोड शो में जन सैलाब उमड़ा । मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ रहे हैं। हम सभी नगर निगम और नगर पंचायत जीत के आयेंगे। रायपुर के लोगों ने पांच केवल भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी देखी। आने वाला पांच साल रायपुर के लिए सुनहरा होगा। आज रायपुर देश में सबसे विकसित होने वाला शहर है। लोगों की समस्याओं का समाधान जल्द हो इस दृष्टि से हम मानते हैं कि 15 साल के बाद रायपुर नगर की कुर्सी पर बीजेपी का महापौर होगा। हम चाहते है कि रायपुर की सभी 70 सीटों पर भाजपा जीत के आए।

 

बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि लोगों को होने वाली कठिनाई को दूर कर सुविधाओं से युक्त शहर बनाया जाएगा, भ्रष्टाचार से मुक्त किया जाएगा। भाजपा की जीत से रायपुर नगर निगम की छवि एक अच्छे शहर के रूप में जाए इसे हम साकार करेंगे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button