छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र : राज्यपाल रमेन डेका ने कहा प्रदेश में नक्सलवाद खात्मे की ओर

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र : राज्यपाल रमेन डेका ने कहा प्रदेश में नक्सलवाद खात्मे की ओर

राज्यपाल ने अभिभाषण में सरकार की उपलब्धिया गिनाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण के साथ हुई। राज्यपाल ने साय सरकार के काम-काज की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने का काम किया है, खेतिहर मजदूरों के साथ न्याय हुआ है, किसानों के जीवन में खुशहाली आई है। सरकार ने डिजिटलीकरण को बढ़ावा दिया है। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य और विधानसभा की रजत जयंती वर्ष है। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खात्मे की ओर है। किसानों को फसल का उचित दाम दिया जा रहा है। राज्य में खेती को बढ़ावा मिल रहा है। जैविक खेती, जलवायु परिवर्तन पर काम हो रहा है। 69 लाख से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं में समृद्धि आई है।

सरकार अटल जी के हर संकल्प को सरकार पूरा करेगी : मुख्यमंत्री

कार्यमंत्रणा समिति की बैठक के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने कहा पिछली बार समावेशी बजट से मोदी गारंटी को पूरा किया है। इस वर्ष का बजट कल्याणकारी और समावेशी होगा। सीएम ने कहा अटल जी के हर संकल्प को सरकार पूरा करेगी। ट्रिपल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ में बन गई है। नगरीय और पंचायती क्षेत्रों में विकास काम होंगे। मुख्यमंत्री साय ने कहा अगला सत्र नए विधानसभा भवन में होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछली बार के समावेशी बजट से मोदी की गारंटी को पूरा किया गया था। इस बजट सत्र में कल्याणकारी, समावेशी बजट आने वाला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट सत्र में नए विधेयक आएंगे। छत्तीसगढ़ में ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है। अब नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्यों में सरकार गति लाएगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा नगरीय निकायों में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने पर देवतुल्य जनता का आभार, हमारी सरकार शहरों के समुचित विकास हेतु पूर्ण संकल्पित है। प्रदेश में हमारी सरकार सुशासन स्थापित कर रही है। प्रदेश में नई औद्योगिक विकास नीति के माध्यम से हमारी सरकार सरगुजा से लेकर बस्तर तक औद्योगिक विकास का काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रयागराज महाकुम्भ में हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ पवेलियन का निर्माण किया था, जिसके माध्यम से हमारी सरकार को श्रद्धालुओं की सेवा का पुण्य अवसर प्राप्त हुआ। वहीँ श्रीरामलला दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेश के 20 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या और काशी विश्वनाथ के दर्शन पा चुके हैं। हमारी सरकार द्वारा राजिम कुम्भ कल्प का भी भव्य आयोजन किया जा रहा है। हमारी विधानसभा की नई इमारत लगभग तैयार हो गई है। उम्मीद है कि अगले सत्र का आयोजन वहीं होगा

राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण के दौरान टोका-टाकी हुई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अभिभाषण के दौरान आपत्ति की। भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में कोई योजना संचालित नहीं हो रही है, महतारी वंदन के अतिरिक्त सभी योजनाओं को बंद कर दिया गया है।

बजट सभी वर्गों के हितों पर केंद्रित होगा : केदार कश्यप

बजट को लेकर संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों, पंचायतों के परिणाम यह बता रहे हैं कि राज्य सरकार ने एक साल में सभी वर्गों का ध्यान रखा है। बजट सभी वर्गों के हितों पर केंद्रित होगा। वहीँ कांग्रेस के पंचायतों में जीत के दावों पर केदार कश्यप ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा को बड़ी सफलता मिली है। कांग्रेस अब समाप्ति के कगार पर पहुंच गई है। सभी अपना अपना अध्यक्ष बनाना चाहते हैं। वहीँ दीपक बैज को हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।

जेल से बाहर आने के बाद देवेंद्र यादव सदन की कार्रवाई में हुए शामिल

बलौदाबाजार हिंसा मामले में 7 माह से जेल में बंद रहे विधायक देवेंद्र यादव को जमानत मिली है। जमानत मिलने के बाद देवेंद्र यादव सदन की कार्यवाही में शामिल हुए। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव रायपुर सेंट्रल जेल में बंद थे। बता दें कि 10 जून 2024 को बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में सतनामी समाज के धरना प्रदर्शन के बाद हिंसा, आगजनी और तोडफ़ोड़ की घटनाएं हुई थीं। यह विरोध प्रदर्शन 15-16 मई की रात महकोनी के अमरगुफा में स्थित जैतखाम को तोड़े जाने की घटना के बाद हुआ था। प्रदर्शन के दौरान असामाजिक तत्वों ने हिंसा फैलाई, जिससे प्रशासनिक भवनों को भारी नुकसान हुआ। इस घटना में बलौदाबाजार कलेक्टोरेट, एसपी दफ्तर, तहसील ऑफिस समेत कई सरकारी दफ्तरों में आगजनी हुई थी।

Author Desk

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button