थोड़ी सी सावधानी में बच सकती है कीमती जान, यातायात कानून का पालन करना आवश्यक : डिप्टी सीएम अरुण साव

थोड़ी सी सावधानी में बच सकती है कीमती जान, यातायात कानून का पालन करना आवश्यक : डिप्टी सीएम अरुण साव
रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर में राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह 2025 के समापन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान कहा कि प्रदेशवासियों को सडक़ सुरक्षा, जीवन रक्षा, दुर्घटना से देर भली, घर में आपका कोई इंतजार कर रहा है, सावधानी से चले। इस स्लोगन को गंभीरता से समझने की आवश्यकता है। प्रदेश में सडक़ सुरक्षा अभियान पूरे माह चलाया गया। लेकिन इसे पूरे 12 महीने चलाये जाना चाहिए। प्रत्येक दिन अपने दिनचर्चा में शामिल करना चाहिए। सवाल है कि, सरकार को यह अभियान क्यों चलानी पड़ी। इसे समझने की जरूरत है। एक रिपोर्ट के अनुसार, सडक़ हादसे में एक साल में 4 लाख लोगों की जाने गई है। जबकि एक एक जान कितनी कीमती है।
उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, निर्दोष लोग दुर्घटना का शिकार होते हैं। और अपना सर्वस्व खो देते हैं। थोड़ी सी लापरवाही में एक बहन अपने भाई को खो देती है। परिवार अपना एक मात्रा चिराग खो देता है। दुर्घटना से हंसता खेलता परिवार बर्बाद हो जाता है। उन्होंने कहा कि, सडक़ हादसे का दृश्य विभत्स होता है। इसमें परिवार को मिले जख्म महीने और सालों तक ठीक नहीं होता। केवल थोड़ी सी सावधानी से कीमती जान बचाई जा सकती है। यातायात कानून का पालन करना जरूरी है।
अरुण साव ने कहा कि, ज्यादा दुर्घटना दो पहिया वाहन का होता है। ये हादसे हेलमेट न लगाने, नशा, मौज मस्ती, नियमों के पालन न करने से होता है। सावधानी से बड़ी क्षति से बचा जा सकता है। हमें बचने जागरूक होना पड़ेगा, साथ ही हम दूसरों को भी जागरूक करें। पिछले दिनों रायपुर में रोड कॉन्फ्रेंस हुआ था, जिसमें दुर्घटना कम करने के तकनीक पर चर्चा हुई थी। इस दौरान सडक़ सुरक्षा को लेकर हुए नए आविष्कार के बारे जानकारी मिली है। वहीं बजट में ब्लैक स्पॉट कम करने प्रावधान किया गया है। सरकार सडक़ दुर्घटना रोकने प्रयास कर रही है।