छत्तीसगढ़

सुकमा : सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 16 नक्सलियों को मार गिराया, दो जवान घायल, मुठभेड़ जारी

सुकमा : सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 16 नक्सलियों को मार गिराया, दो जवान घायल, मुठभेड़ जारी

सुकमा। सुकमा में आज शनिवार सुबह सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में अब तक 16 नक्सली मारे गए हैं। इंसास और एसएलआर समेत बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। मरने वाले नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने अपडेट देते हुए मीडिया को बताया कि 16 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। दो जवानों को मामूली चोटें आईं हैं। खबर है कि इस मुठभेड़ में डीवीसीएम जगदीश ढेर हो गया है।

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button