छत्तीसगढ़

36 घंटे बाद तैरता मिला लापता मछुआरे का शव, जाल बिछाने के दौरान डूबकर हुई थी मौत

36 घंटे बाद तैरता मिला लापता मछुआरे का शव, जाल बिछाने के दौरान डूबकर हुई थी मौत

बालोद। 36 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाने के बाद लापता मछुआरे का शव तैरते हुआ मिला है। दरअसल, तांदुला डेम में सभी मछुआरे गुरुवार को मछली पकडऩे के लिए गए हुए थे। वहां मछुवारा सोमन निषाद भी जाल बिछा रहा था, तभी अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी-तूफान के कारण डोंगा डेम में पलट गया और मछुआरा की पानी में डूबकर मौत हो गई।

घटना बालोद थाना क्षेत्र की है। ग्राम बोरिद सोमन निषाद (48 वर्ष) रोज की तरह गुरुवार को मछली पकडऩे तांदुला डेम में गया था, लेकिन तेज हवाओं और मौसम की खराबी के बाद वह लौटकर नहीं आया। जबकि अन्य मछुवारे वापस घर आ गए। स्थानीय ग्रामीणों को जब उसकी नाव और मछली पकडऩे का जाल किनारे पर लावारिस हालत में मिले, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। लगातार गोताखोरों की टीम खोजबीन में जुटी हुई थी। आज सुबह डेम में तैरते शव को बाहर एसडीआरएफ ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button