छत्तीसगढ़

एएसआई की बेटी को एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

एएसआई की बेटी को एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर (प्रखर)। पुरानी बस्ती थाना में तैनात सहायक उप-निरीक्षक सुब्रतो मुखर्जी की बेटी को मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले डॉ. किशानु दास को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया था।

पुरानी बस्ती टीआई योगेश कश्यप ने बताया कि सुब्रतो मुखर्जी (49) की बेटी आयुषी मुखर्जी ने 2023 में नीट परीक्षा में 412 अंक प्राप्त किए, जो सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए पर्याप्त नहीं थे। छत्तीसगढ़ के निजी मेडिकल कॉलेजों की फीस 65 लाख रुपये थी, जो उनकी आर्थिक स्थिति के लिए असंभव थी। अक्टूबर 2023 में बिलासपुर के डॉ. किशानु दास ने उनसे फोन पर संपर्क किया और पश्चिम बंगाल के कुछ कॉलेजों में 60-65 लाख रुपये फीस की जानकारी दी। जब मुखर्जी ने अपनी आर्थिक तंगी बताई, तो किशानु ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के जेएनएम कॉलेज में ट्यूशन और हॉस्टल सहित 48 लाख रुपये में प्रवेश दिलाने का आश्वासन दिया। आरोपी ने प्राथी से पांच लाख रुपए ठग लिए थे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button