छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार के दूसरे दिन बेमेतरा के सहसपुर पहुंचे सीएम साय, गांव में लगी चौपाल

सुशासन तिहार के दूसरे दिन बेमेतरा के सहसपुर पहुंचे सीएम साय, गांव में लगी चौपाल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के औचक निरीक्षण का आज दूसरा दिन है। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर आज बेमेतरा जिले के ग्राम सहसपुर में उतरा। यहाँ गांव के पुराने बरगद की घनी छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल लगी। प्रदेश के मुखिया को अचानक अपने बीच पाकर ग्रामीणों को सुखद आश्चर्य हुआ। सदाबहार फूल की माला और चंदन-आरती के साथ ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गांव में 13वीं- 14वीं शताब्दी में कवर्धा के फणीवंशीय राजाओं द्वारा निर्मित शिव मंदिर के दर्शन किया। बरगद के नीचे खाट पर बैठकर लोगों से मुख्यमंत्री ने संवाद किया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button