छत्तीसगढ़

किरण देव की नई टीम का ऐलान, राहुल टिकरिहा को भाजयुमो की कमान, हेमंत पाणिग्रही बने मीडिया संयोजक

किरण देव की नई टीम का ऐलान, राहुल टिकरिहा को भाजयुमो की कमान, हेमंत पाणिग्रही बने मीडिया संयोजक

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की नई टीम का ऐलान हो गया है। नई टीम में नए चेहरों को स्थान दिया गया है। किरण सिंहदेव की नई टीम को लेकर चर्चा कई दिनों से थी। किरण सिंहदेव की नई टीम में जगन्नाथ पाणिग्रही, रामजी भारती, रूपकुमारी चौधरी, रंजना साहू, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नंदन लाल जैन, जी. वेंकटेश्वर, सतीश लाटिया को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। बेमेतरा जिले से युवा नेता राहुल योगराज टिकरिहा को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। हेमंत पाणिग्रही मीडिया संयोजक का दायित्व निभाएंगे।

वहीं यशवंत जैन, अखिलेश सोनी और नवीन मारकंडे को महामंत्री बनाया गया है। प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी संध्या परघनिया, शिवनाथ यादव, जयंती पटेल, अमित साहू, जितेन्द्र कुमार वर्मा, हर्षिता पाण्डेय, विद्या सिदार, ऋतु चौरसिया को दी गई है। राम गर्ग को कोषाध्यक्ष, अशोक बजाज को कार्यालय मंत्री, प्रीतेश गांधी को सह-कार्यालय मंत्री और संतोष पांडे को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। वहीँ प्रवक्ताओं में देवलाल ठाकुर, नलिनीश ठोकने, अमित चिमनानी, शिवनारायण पाण्डेय, प्रमोद कुमार शर्मा, टेकेश्वर जैन, डॉ. विजय शंकर मिश्रा, किरण बघेल, वेदराम जांगड़े, शताब्दी पाण्डेय, के. एल. चौहान, उज्जवल दीपक शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा विभा अवस्थी, अशोक साहू प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, आलोक सिंह ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा, डॉ. सनम जांगड़े प्रदेश अध्यक्ष अजा मोर्चा, सत्यनारायण सिंह प्रदेश अध्यक्ष अजजा मोर्चा, मखमूर इकबाल खान
प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा बनाए गए हैं। वहीँ अवधेश सिंह चंदेल को प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक, चुन्नीलाल साहू को प्रदेश प्रकोष्ठ सह-संयोजक बनाये गए हैं। सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी और सुनील पिल्लई आईटी संयोजक बनाये गए हैं।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button