कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार ,अनुसूचित जाति विभाग के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का सम्मान समारोह 21 सितंबर को

धमतरी (प्रखर) तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा गुरु खुशवंत साहेब मंत्री कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार ,अनुसूचित जाति विभाग छत्तीसगढ़ से रायपुर निवास में भेंट कर मंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किये। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा मंत्री का सम्मान समारोह आयोजित करने हेतु दिनांक 21 सितंबर 2025 का समय लिए हैं। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में पहली बार बड़ा आयोजन 21 सितंबर को होने जा रहा है।इस अवसर पर पॉलिटेक्निक धमतरी के प्राचार्य अमित मिश्रा, अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आर एन ध्रुव, अनुसूचित जाति, जनजाति अजाक्स छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मण भारती, तकनीकी शिक्षा राजपत्रित संघ के प्रदेश सचिव हर्षल मोहिते, जयप्रकाश डनसेना, तकनीकी कर्मचारी संघ के महामंत्री मुकेश केसरी, गोहद राम साहू,किशोर निर्मलकर, गिरधारी लाल ताम्रकार, राजेश बार्वे,बसंत कुमार तिर्की,एस. के. वर्मा, देवेंद्र कुमार जुरेसिया,शेखराम ध्रुव,जगेश्वर प्रसाद, रविन्द्र कुमार यादव,गोमेश कुमार चंद्राकर, रेखराम ठाकुर उपस्थित थे



