छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में सेना के 2 जवान समेत 5 की मौके पर मौत, बारात से लौटते वक्त हुआ हादसा

सड़क हादसे में सेना के 2 जवान समेत 5 की मौके पर मौत, बारात से लौटते वक्त हुआ हादसा

जांजगीर-चांपा। जिले में नेशनल हाइवे 49 पर सुकली के पास ट्रक और स्कॉर्पियो की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतकों में 2 भारतीय सेना के जवान भी शामिल हैं। इनमें 1 जवान की 8 दिन पहले शादी हुई थी। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा सभी बारात में शामिल होकर वापस नवागढ़ लौट रहे थे। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है दुर्घटना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे की है। सुकली के पास रायगढ़ की ओर बिलासपुर जा रही ट्रक और जांजगीर से नवागढ़ की दिशा में जा रही कार आपस में टकरा गई। कार की एक ओर का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार के दरवाजे पर खून के निशान भी दिख रहे हैं। वहीं घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें से 2 भारतीय सेना के जवान हैं। हादसे में तीन गंभीर रूप से घयाल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान विश्वनाथ देवागन, पोमेश्वर जलतारे, भूपेंद्र साहू, कमलनयन साहू और राजेंद्र कश्यप के रूप में हुई है। सभी नवागढ़ के शांति नगर के निवास हैं।

मृतकों में शामिल राजेंद्र कश्यप और पोमेश्नर जलतारे, दोनों भारतीय सेना के जवान हैं। राजेंद्र कश्यप सेना से 2 महीने की छुट्टी लेकर नवागढ़ आया था। उसकी 8 दिन पहले ही शादी हुई थी। वहीं पोमेश्वर जलतारे भी छुट्टी पर घर आया था। सभी लोग दोस्त की बारात में शामिल होने के लिए पंतोरा गए हुए थे। जहां से देर रात लौटते वक्त उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button