छत्तीसगढ़
आज दो जिलों के प्रवास पर रहेंगे मुख्यमंत्री साय

आज दो जिलों के प्रवास पर रहेंगे मुख्यमंत्री साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर, बलौदाबाजार और बालोद में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सीएम ने आज सुबह रायपुर के जयस्तंभ चौक पर शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कुछ देर में मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद सीएम बलौदाबाजार के लिए रवाना होंगे। शहादत दिवस पर शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि देंगे। कार्यक्रम के बाद बालोद जाएंगे। इसके बाद शहीद वीर नारायण सिंह की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे।



