छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ धीवर समाज महासभा एवं परगना प्रतिनिधिमंडल द्वारा महापौर जगदीश रामू रोहरा का सम्मान

धमतरी। छत्तीसगढ़ धीवर समाज महासभा के पदाधिकारीगण एवं धीवर समाज परगना के प्रतिनिधिमंडल ने आज धमतरी नगर के महापौर जगदीश रामू रोहरा जी से नगर निगम कार्यालय में सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने महापौर को बिलासपुर संभाग प्रभारी नियुक्त किए जाने एवं हाल ही में संपन्न प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में उनके विशेष योगदान, मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई दी।

समाज के प्रतिनिधियों ने महापौर  का पारंपरिक भव्य मछली जाल से स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य तथा उत्तरोत्तर उन्नति की कामना करते हुए मुंह मीठा कराकर सम्मान किया।

बधाई देने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से परमेश्वर फूटान (संरक्षक, छत्तीसगढ़ धीवर समाज महासभा)
होरीलाल मत्स्यपाल (उपकोषाध्यक्ष)
नर्मदा प्रसाद जगबेडहा (अध्यक्ष, धीवर समाज धमतरी परगना)
सोहन फूटान (सचिव, धीवर समाज धमतरी परगना)
कृष्णा चंपालाल हिरवानी (प्रदेशाध्यक्ष, सहकारिता प्रकोष्ठ)
गोविंदा कोषरिया, दुर्गेश रिगरी, निर्मल फूटान, करण हिरवानी, नरेश हिरवानी
आदि सदस्य सम्मान कार्यक्रम में मौजूद रहे।

महापौर जी ने समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धीवर समाज ने हमेशा सामाजिक सद्भाव, मेहनत और प्रगति का उदाहरण प्रस्तुत किया है। समाज के उत्थान, युवा क्षमता विकास एवं सामुदायिक गतिविधियों में नगर निगम सदैव सहयोग करता रहेगा।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button