राष्ट्रीय

ओएनजीसी की गैस लीक, कई जगहों पर लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने संभाला मोर्चा

ओएनजीसी की गैस लीक, कई जगहों पर लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने संभाला मोर्चा

अमरावती। आंध्र प्रदेश के अंबेडकर कोनासीमा जिले में गैस लीक होने की घटना सामने आई है। जिले के राजोलु टाउन में इरुसुमांडा और मलिकिपुरम मंडल में ओएनजीसी के गैस लीक के बाद हड़कंप मच गया। गैस के जबरदस्त रिसाव की वजह से स्थानीय लोग घबरा गए। कई जगहों पर गैस लीक होने के चलते आग भी लग गई है। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही हैं।

आस-पास के लोगों ने ओएनजीसी अधिकारियों को गैस लीक होने की जानकारी दी है। स्तिथि को नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक अमला ओएनजीसी की टीम के साथ काम कर रहा है। आग की घटना सामने आने के बाद इलाके को खाली कराने का आदेश दिया गया है। फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी बालकृष्ण ने मीडिया से कहा कि मलकीपुरम मंडल के इरुसुमंडा गांव में गैस लीक हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी ओएनजीसी अधिकारियों को दी है। ओएनजीसी अधिकारी, फायर ब्रिगेड और पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझा रहे हैं। गांव वाले घबराए हुए और डरे हुए हैं।

आसपास के तीन गांवों में गैस और बिजली की आपूर्ति भी बाधित हो गई है। स्थिति का जायजा लेने के लिए ओएनजीसी की एक टीम घटनास्थल पर मौजूद है। लीक हुई गैस को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button