छत्तीसगढ़

मराठा सेवा संघ छत्तीसगढ़ द्वारा मराठा गौरव यात्रा–2026 का भव्य आयोजन


सिंदखेड राजा में श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाया जाएगा राजमाता जिजाऊ जन्मोत्सव


धमतरी(प्रखर)मराठा समाज की गौरवशाली परंपरा, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मराठा सेवा संघ छत्तीसगढ़ द्वारा मराठा गौरव यात्रा–2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा के अंतर्गत मराठा साम्राज्य की प्रेरणास्रोत राजमाता जिजाऊ के जन्मस्थल सिंदखेड राजा में उनका जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के साथ मनाया जाएगा।
मराठा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मराठा समाज के गौरवशाली इतिहास, शौर्य, त्याग और संस्कारों से नई पीढ़ी को परिचित कराना है। साथ ही समाज में एकता, संगठनात्मक मजबूती और सांस्कृतिक चेतना को और अधिक सशक्त करना भी इस यात्रा का प्रमुख लक्ष्य है।गौरव यात्रा के दौरान प्रतिभागी विभिन्न ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के दर्शन करेंगे। इन अवसरों पर मराठा इतिहास से जुड़े महापुरुषों के जीवन, उनके आदर्शों एवं योगदान पर विचार-विमर्श, प्रेरक उद्बोधन एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। यात्रा में समाज की मातृशक्ति, युवा वर्ग एवं वरिष्ठजनों की सक्रिय सहभागिता विशेष रूप से देखने को मिल रही है धमतरी शहर से प्रतिनिधित्व इस गौरवपूर्ण यात्रा में धमतरी शहर का प्रतिनिधित्व श्रीमती विनिता पवार, श्रीमती सीमा घोरपड़े एवं श्रीमती नम्रता लोंढे द्वारा किया गया। तीनों मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी से धमतरी शहर को गौरव की अनुभूति हुई है। उन्होंने मराठा समाज की संस्कृति, परंपरा और एकता का संदेश देते हुए यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।मराठा सेवा संघ छत्तीसगढ़ ने समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे मराठा गौरव यात्रा–2026 से जुड़कर राजमाता जिजाऊ के आदर्शों को अपनाएं और समाज व राष्ट्र के निर्माण में अपनी सशक्त भूमिका निभाएं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button