छत्तीसगढ़

प्रदेश के कई इलाकों में शीत लहर का अलर्ट, 24 घंटे बाद चढ़ेगा पारा

रायपुर। राजधानी रायपुर में सुबह के वक्त धूप निकलने के साथ धुंध का असर बना हुआ है। उत्तरी और मध्य इलाकों में आज शीत लहर चलने का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। वहीं 24 घंटे बाद तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। लगभग 3 दिन के भीतर 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे लोगों को आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलेगी। बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं जताई गई है। मौसम शुष्क बना रह सकता है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जिससे जोरदार ठंड का अहसास होगा।

प्रदेश के सभी इलाकों में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहा। बलरामपुर-रामानुजगंज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रायपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के एक दो पॉकेट में शीत लहर चली। फिलहाल कोई भी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। वहीं किसी भी इलाके में बारिश दर्ज नहीं की गई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button