छत्तीसगढ़

नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर धमतरी में ऐतिहासिक उत्साह


घड़ी चौक में मिठाई वितरण, आतिशबाजी और कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ, अनुभवी एवं कर्मठ नेता  नितिन नवीन के भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पूरे देश के साथ-साथ धमतरी जिले में भी उत्साह, हर्ष और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। इस गौरवपूर्ण अवसर पर धमतरी शहर के प्रमुख घड़ी चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा भव्य उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आम नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की तथा आतिशबाजी कर इस ऐतिहासिक क्षण का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। घड़ी चौक पर भाजपा के झंडों और नारों से वातावरण पूरी तरह भाजपा मय नजर आया। “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” और “नितिन नवीन जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि श्री नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना केवल एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि यह भाजपा की मजबूत विचारधारा, अनुशासित संगठन और समर्पित कार्यकर्ताओं की वर्षों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि श्री नितिन नवीन का नेतृत्व संगठन को नई दिशा देगा और उनके मार्गदर्शन में भाजपा और अधिक सशक्त होकर राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पार्टी ‘विकसित भारत’ के संकल्प को और मजबूती से साकार करेगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष  प्रकाश बैस ने कहा कि श्री नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चयन होना भारतीय जनता पार्टी के लिए गर्व का विषय है। उनका संगठनात्मक अनुभव, दूरदर्शी सोच और कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।
जिला महामंत्री  राकेश साहू ने कहा कि श्री नितिन नवीन का नेतृत्व भाजपा को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेगा। उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह और सक्रियता बढ़ेगी। वहीं जिला महामंत्री श्री महेंद्र पंडित ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में भाजपा की नीतियाँ, योजनाएँ और कार्यक्रम समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुँचेंगे और जनहित के कार्यों को गति मिलेगी।
इस अवसर पर भाजपा नेता  कविंद्र जैन ने कहा कि श्री नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व में भाजपा संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगा तथा जनसेवा के कार्यों में नई ऊँचाइयाँ छुएगा।
भाजपा नेता  चेतन हिंदुजा ने कहा कि श्री नितिन नवीन का नेतृत्व युवाओं और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा और देश को विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।
घड़ी चौक में आयोजित इस उत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के सदस्य एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर श्री नितिन नवीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने, संगठन को सुदृढ़ करने तथा राष्ट्रहित और जनसेवा के कार्यों में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन उत्साह, उमंग और संगठनात्मक एकता के संदेश के साथ हुआ।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button