छत्तीसगढ़

जिला भाजपा कार्यालय धमतरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस


धमतरी(प्रखर)जिला भाजपा कार्यालय धमतरी में 76वां गणतंत्र दिवस गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ मार्गदर्शकों द्वारा भारतीय गणतंत्र, संविधान की महत्ता तथा राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू ने गणतंत्र की मूल भावना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी सीख देता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ लोकतंत्र को मजबूत करने हेतु कार्य करती रही है।
जिला भाजपा अध्यक्ष प्रकाश बैस ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा संविधान के मूल्यों को सशक्त किया गया है तथा देश की सांस्कृतिक और राष्ट्रीय धरोहरों के संरक्षण व पुनरुत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। उन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन महाकाल लोक, तथा राष्ट्रीय स्मारकों के विकास जैसे कार्यों का उल्लेख किया।
नगर निगम धमतरी के महापौर  रामु  रोहरा ने कहा कि भाजपा शासनकाल में देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर सम्मान मिला है। उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में हाल ही में नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का उल्लेख करते हुए वक्ताओं ने इसे संगठन के लिए नई ऊर्जा और सशक्त नेतृत्व का प्रतीक बताया तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी राष्ट्रहित में और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन राकेश साहू एवं  विजय साहू द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. एन.पी. गुप्ता, महेंद्र पंडित, बीथीका विश्वास, जागेश्वरी साहू, श्यामा साहू, पार्वती वाधवानी, धनीराम सोनकर, कैलाश सोनकर, राजेंद्र शर्मा, दीपक ठाकुर, दौलत वाधवानी, कोमल शर्मा, गौरव मगर,राम सोनी, नरेश साहू, सूरज शर्मा, नंदू लोधी, रोहिताश मिश्रा,लक्ष्मण गौतम,नीलू , सुशीला तिवारी,रेश्मा शेख सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह जानकारी जिले के मीडिया प्रभारी उमेश साहू ने दिए

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button