धमतरी के 40 वार्डों में विकास की बौछार, 74 कार्यों के लिए 2 करोड़ 06 लाख रुपये स्वीकृत

धमतरी(प्रखर)घोषणाओं की नहीं, ज़मीन पर काम करने की राजनीति — यही पहचान बन चुकी है धमतरी के महापौर रामू रोहरा की एक बार फिर उन्होंने अपने तेज़ फैसलों और विकास-केंद्रित सोच से इसे साबित कर दिया है। शहर के 40 वार्डों में आधारभूत सुविधाओं को मज़बूत करने के लिए 74 विकास कार्यों हेतु 2 करोड़ 06 लाख रुपये की बड़ी राशि स्वीकृत की गई है।
इन विकास कार्यों में सीसी रोड, आरसीसी नाली, शेड निर्माण, सामुदायिक भवन, ट्यूबवेल, स्लैब निर्माण एवं मरम्मत जैसे ज़रूरी कार्य शामिल हैं, जिनसे आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।
पहले भी मिल चुकी है विकास की सौगात
यह पहला मौका नहीं है जब महापौर ने विकास को प्राथमिकता दी हो। इससे पहले भी 2 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 35 विकास कार्यों को स्वीकृति दी जा चुकी है, जिनके टेंडर पूर्ण हो चुके हैं और कार्य शीघ्र प्रारंभ होने वाले हैं।
अधिकारियों को सख्त निर्देश
महापौर रामू रोहरा एवं निगम आयुक्त इंदिरा देवहारी ने सभी स्वीकृत 74 कार्यों के लिए संबंधित अधिकारियों को बिना किसी देरी के टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य प्रारंभ करने के सख्त निर्देश दिए।
महापौर का स्पष्ट संदेश
महापौर रामू रोहरा ने कहा—
“हर वार्ड में समान विकास होगा, कोई भी क्षेत्र उपेक्षित नहीं रहेगा। जनता का पैसा, जनता के काम में ही लगेगा।”
लगातार लिए जा रहे निर्णय, ताबड़तोड़ स्वीकृतियाँ और ज़मीन पर उतरते विकास कार्य यह स्पष्ट संकेत दे रहे हैं कि धमतरी विकास की राह पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।



