छत्तीसगढ़

सोरिद वार्ड में काली मंदिर के पीछे रोड-नाली समस्या से अवगत हुए महापौर रामू रोहरा



धमतरी(प्रखर)नगर पालिक निगम धमतरी अंतर्गत सोरिद वार्ड के काली मंदिर के पीछे निवासरत नागरिकों ने क्षेत्र में व्याप्त जर्जर सड़क एवं नाली की गंभीर समस्या से महापौर रामू रोहरा,सभापति कौशिल्या देवांगन को अवगत कराया।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि सड़क की स्थिति खराब होने तथा नालियों के क्षतिग्रस्त होने से बरसात के दिनों में जलभराव, गंदगी एवं आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
निवासियों ने महापौर को बताया कि लंबे समय से इस क्षेत्र में सड़क व नाली निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। समस्या सुनते हुए महापौर रामू रोहरा ने मौके पर ही अधिकारियों से जानकारी ली और नागरिकों को आश्वस्त किया कि शीघ्र निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
महापौर रामू रोहरा ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र का तकनीकी सर्वे कर सड़क एवं नाली निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया जाए, ताकि जल्द से जल्द कार्य स्वीकृत कराकर समस्या का निराकरण किया जा सके।
स्थानीय नागरिकों ने महापौर,सभापति द्वारा समस्या को गंभीरता से सुनने और समाधान का भरोसा दिलाने पर संतोष व्यक्त किया तथा निगम प्रशासन का आभार जताया।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button