छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बलौदाबाजार इकाई का गठन

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बलौदाबाजार इकाई का गठन

चैंबर अध्यक्ष लक्ष्मी साहू ने बनाई कार्यकारणी

बलौदाबाजार ( प्रखर )। जिले के व्यापारिक जगत के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत बलौदा बाजार इकाई के अध्यक्ष लक्ष्मी साहू को अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, रायपुर द्वारा बलौदाबाजार इकाई के गठन को औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। चेंबर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी द्वारा जारी आदेश के अनुसार बलौदाबाजार इकाई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई है, जिसका कार्यकाल वर्ष 2025 से 2028 तक निर्धारित किया गया है।

चेंबर द्वारा गठित नई इकाई में अध्यक्ष लक्ष्मी साहू, संरक्षक मंडल में जुगल भट्टर, विपिन बिहारी वर्मा, हेमचंद केशरवानी, महेंद्र कुमार वर्मा, अशोक पंजवानी, नितेश जैन, नरोत्तम सोनी, लेखपाल जायसवाल, रामगोपाल केशरवानी, संजय पटेल को शामिल किया गया है। मुख्य सलाहकार के रूप में अभिषेक मिकी तिवारी को नियुक्त किया गया है, जबकि सलाहकार मंडल में लक्ष्मीनारायण केशरवानी, ईश्वर हरिशमानी, अजय गुप्ता, संजय नारायण केशरवानी, शेखर शुक्ला, शिवशंकर अग्रवाल, दिनेश वर्मा, प्यारे लाल सेन एवं अशोक सोनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इकाई के महामंत्री पद पर शिव प्रकाश तिवारी, मीडिया प्रभारी पद पर पत्रकार दलजीत सिंह चावला एवं पत्रकार दिलीप माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष पद पर लक्ष्मेंद्र अग्रवाल तथा उपाध्यक्ष पद पर शंकर दुलानी, उमेश अग्रवाल, नेतराम वर्मा, केशव सोनी, राकेश गुप्ता, पीयूष मिश्रा एवं दुर्गा प्रसाद जायसवाल को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मंत्रीगण निर्मल सिंह सलूजा, हीरा पंजवानी, ऋषभ जैन, राजेश केशरवानी, राजेश हलवानी, मनोज पाण्डेय (लवन), शैलेन्द्र वर्मा (पलारी)।

 

संयोजकगण त्रिभुवन साहू (लवन), किशोर कुमार राठौर, शैलेष गुप्ता (बलौदाबाजार), तुलसीराम साहू (पलारी), अभिषेक साहू, चंद्र प्रकाश हरिशमानी, राजेश रोहरा, अशोक पंजवानी, दशरथ सिन्हा (पलारी), सुभाष केशरवानी।

 

कार्यकारिणी सदस्य सुदेशकांत विश्वकर्मा, संदीप हलवानी, रजत राजन यादव, मुकेश वर्मा, जितेंद्र उडेसना, जितेंद्र जैन, राजेश साहू, शिवम साहू, अभिषेक मिरी, मास्केश गुप्ता, हरदीप सिंह सलूजा, राजेश कुमार हेमनानी, आयुष बरनवाल, सेवकराम धीवर, वासु ठाकुर, अनिल भगवानी, गोपाल जायसवाल, मो. साजिद चौहान, प्रलय शर्मा, आरिफ खान, सतवीर सिंह सलूजा, ईश्वर पंजवानी, अमित पंजवानी (अंशु)।

 

चेंबर ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि नई इकाई जिले के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, व्यापारिक हितों की रक्षा, सरकार एवं प्रशासन से समन्वय, तथा संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाएगी। चेंबर ने व्यापारियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़कर व्यापारिक एकता को मजबूत करें।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button