छत्तीसगढ़
बिलासपुर में कोका कोला बनाने वाली नर्मदा ड्रिंक्स में आयकर विभाग का छापा

बिलासपुर में कोका कोला बनाने वाली नर्मदा ड्रिंक्स में आयकर विभाग का छापा
बिलासपुर। बिलासपुर में सिरगिट्टी स्थित नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड में मंगलवार सुबह आयकर विभाग ने दबिश दी है। इस फैक्ट्री में कोका कोला कंपनी के प्रोडक्ट तैयार किया जाता है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति से जुड़ी हुई है। फिलहाल दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग की 6 सदस्यीय टीम सिरगिट्टी स्थित नर्मदा ड्रिंक्स फैक्ट्री पहुंची। बताया जा रहा है कि आईटी विभाग ने और भी विभिन्न राज्यों के फैक्ट्रियों पर भी छापा मारा है। मौके पर मौजूद अधिकारी आय से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं। फैक्ट्री के बाहर सुरक्षा के लिए जवान भी तैनात हैं।



