छत्तीसगढ़

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर भव्य समारोह, डॉ. अवंतिका रणसिंह सम्मानित


धमतरी(प्रखर)छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर मराठा समाज द्वारा मंगल भवन में भव्य मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और गौरव का वातावरण बना रहा।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर तथा धमतरी के डी.एफ.ओ. कृष्ण जाधव शामिल हुए। अतिथियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डॉ. अवंतिका रणसिंह को समाज की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अतिथियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए समाज में उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य, कुशल प्रशासन, राष्ट्रभक्ति एवं समाज संगठन की भावना पर प्रकाश डाला। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन किया

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button