छत्तीसगढ़

गोल बाजार परिसर में कचरा फैलाने वालों पर निगम की कार्रवाई

धमतरी(प्रखर) शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम धमतरी द्वारा लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गोल बाजार परिसर में फल विक्रेताओं द्वारा खुले में कचरा फैलाने की शिकायत मिलने पर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि कुछ विक्रेताओं द्वारा सड़े-गले फल, पत्तियां एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री सड़क और नाली के पास फेंकी जा रही थी, जिससे आसपास गंदगी फैल रही थी और आम नागरिकों को परेशानी हो रही थी।

नगर निगम के स्वच्छता विभाग की संयुक्त टीम ने संबंधित फल विक्रेताओं के विरुद्ध 200र./ 200 रू.चलानी कार्रवाई की। साथ ही उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा दुकान के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

निगम अधिकारियों ने सभी व्यापारियों और नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता नियमों का पालन करें और नगर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग दें। स्वच्छ शहर के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button